फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhath Puja 2020: छठी मइया को प्रसन्न करने के लिए इन फलों का भोग लगाना जरूरी

Fri, 20 Nov 2020 06:55 AM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
chhath puja 2020 - फोटो : अमर उजाला।
कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठ पर्व मनाया जाता है। इस बार छठ पर्व की मुख्य पूजा 20 नवंबर की जाएगी। छठ पर्व पर छठी मइया और सूर्य भगवान की पूजा की जाती है। यह व्रत अत्यंत कठिन होता है। छठ के पर्व में महिलाएं और व्रती 36 घंटे लंबा व्रत करते हैं। शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को नहाय-खाय से छठ का पर्व की शुरुआत हो जाती है। छठ पर्व के दौरान पूरी तरह से सात्विक भोजन किया जाता है। छठ पूजा की तैयारियां पहले से ही शुरु कर दी जाती हैं। छठी मइया को तरह-तरह प्रसाद और फलों के भोग लगाए जाते हैं। तो चलिए जानते हैं कि छठी मइया को प्रसन्न करने के लिए किन फलों का भोग लगाना होता है जरुरी...
विज्ञापन

2 of 8
chhath puja
डाभ 
छठ की पूजा में डाभ नींबू अवश्य अर्पित किया जाता है। यह सामान्य नींबू से बड़ा होता है। स्वाद में भी यह खट्टेपने के साथ मीठा भी होता है। इस  फल तो शुद्ध माना जाता है इसलिए छठी मइया को प्रसाद में डाभ चढ़ाते हैं। 
विज्ञापन

3 of 8
chhath puja 2020 - फोटो : अमर उजाला
केले का प्रसाद
केले के वृक्ष को बहुत ही पवित्र माना जाता है। इसलिए छठ में छठी मइया के केला भी चढ़ाया जाता है। कोई पक्षी उसे झूठा न करे इसलिए कच्चे केले को पहले ही घर पर लाकर पका लिया जाता है। तब उसे छठी माता को अर्पित करते हैं।

4 of 8
chhath puja 2020 - फोटो : अमर उजाला
नारियल
छठ के त्योहार में पानी वाला नारियल चढ़ाने का बहुत महत्व माना गया है। नारियल को शुद्ध फल माना जाता है क्योंकि इसकी सतह बहुत सख्त होने के साथ यह ऊंचाई पर लगता है, जिसकी वजह से पशु-पक्षी इसे झूठा नहीं कर पाते हैं। नारियल को मां लक्ष्मी का प्रतीक भी माना जाता है। 
विज्ञापन

5 of 8
Chhath Puja 2020 - फोटो : अमर उजाला
सुथनी फल
ये फल मिट्टी से निकलता है। यह देखने और स्वाद में शकरकंदी की तरह लगता है। इस फल को बहुत ही शुद्ध माना जाता है, इसलिए छठी मइया की पूजा में यह फल अर्पित किया जाता है। 
विज्ञापन

6 of 8
chhath puja 2020 - फोटो : अमर उजाला।
गन्ना
छठ पूजा में गन्ना चढ़ाने का भी बहुत महत्व माना जाता है। लोग कई गन्नों उनके हरे हिस्से समेत ऊपर की ओर से बांध कर घर की आकृति बनाते हैं, फिर उस जगह पर पूजा की जाती है। माना जाता है कि छठी मईया प्रसन्न होतीहैं और घर में सुख-समृद्धि लाती है। 
विज्ञापन

7 of 8
chhath 2020 - फोटो : अमर उजाला
जल सिंघारा या सिंघाड़ा
यह फल तालाब में एक बेल में लगता है। खाने में इसका स्वाद मीठा रहता है। ऊपर से इसकी सतह बहुत सख्त होती है। जिसके कारण कीट आदि इसे झूठा नहीं कर पाते हैं। इसलिए इस फल को शुद्ध माना जाता है। छठ की पूजा में सिंघारा भी चढ़ाया जाता है। 
विज्ञापन

8 of 8
chhath 2020 - फोटो : अमर उजाला
पूजा की सुपारी
हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के काम में सुपारी का खास महत्व होता है। सुपारी के बिना पूजा अनुष्ठान अधूरा माना जाता है। छठ पूजा में भी सुपारी का प्रयोग अवश्य किया जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें