यमुना घाट पर छठी मइया की पूजा करते श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
छठ पूजा सामग्री
इस व्रत में सूर्योदय और सूर्यास्त के समय नदी या सरोबर में खड़े होकर सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा है, इसलिए अपने लिए सूट साड़ी यदि पुरुष है तो कुर्ता पैजामा आदि सुविधाजनक कपड़े ले लें।
छठ पूजा में बहुत सारी चीजें अर्पित की जाती हैं इसलिए सभी सामग्री रखने के लिए बांस की दो बड़ो टोकरियां या फिर सूप खरीद लें। अगोला (गन्ने के ऊपर हरे पत्ते) समेत गन्ना, पानी वाला जटा वाला नारियल, दीप-धूप, कर्पूर, चावल, सिंदूर, कुमकुम और चंदन। थाली और दूध-जल का पात्र। चढ़ाने की अन्य सामाग्री जैसे मूली, अदरक का हरा पौधा, हल्दी और डाभ यानि बड़े आकार वाला मीठा नींबू, नाशपाती, केला एवं शरीफा जैसे फल इत्यादि। पूजा वाली साबुत सुपारी, शहद, शकरकंद एवं सुथनी, गुड़। गेहूं एवं चावल का आटा।