फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाण्क्य नीति: इन बातों को रखना चाहिए गुप्त नहीं तो हो सकता है नुकसान

Thu, 27 Aug 2020 04:21 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आचार्य चाणक्य
चाणक्य नीति, विदुर नीति कई तरह के ग्रंथ और पौराणिक पुस्तकें हैं, जिनसे हमें शिक्षाएं मिलती हैं। जिनमें कुछ बातों के बारे में कहा जाता है कि ये बातें किसी को नहीं बताना चाहिए नहीं तो हमें नुकसान उठाना पड़ सकता है। हमें इन बातों को अपने जीवन में ध्यान रखना चाहिए। जानते हैं कि वे कौन सी बातें हैं जिनका जिक्र किसी के सामने नहीं करना चाहिए।  
 
विज्ञापन

2 of 5
आचार्य चाणक्य
अपने परिवार की बातें या पति-पत्नी के बीच की बातें
अगर आपके घर में कुछ अनबन हो जाए तो किसी और से इस बारें में जिक्र नहीं करना चाहिए। अगर इस तरह की बातें कभी परिवार में किसी और से पता चलती हैं तो परिवार के अंदर एक दूसरे के प्रति अविश्वास आता है और कलह का कारण बनता है। जिसका समय पड़ने पर कोई फायदा उठा सकता है।

इसी तरह से पति-पत्नी की रिश्ता विश्वास पर टिका होता है हर पति-पत्नी में झगड़ा होता है लेकिन यह बातें किसी तीसरे के सामने नहीं कहना चाहिए, इन बातों को हमेशा गुप्त रखना चाहिए नहीं तो आपके मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकती है।

 
विज्ञापन

3 of 5
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
धन संबंधित बातें
धन संबंधित बातें किसी को भूलकर भी नहीं बतानी चाहिए ज्यादातर लोग आपसे सवाल करते हैं कि आप कितना कमाते हैं, क्या संचय करते हैं लेकिन इस बारें में किसी को नहीं बताना चाहिए। इससे आपको धन हानि उठानी पड़ सकती है।  


 

4 of 5
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
अपमान की बात 
अगर किसी जगह आपका अपमान हुआ है या किसी ने आपको अपशब्द कहे हैं, तो यह बातें किसी और के सामने न बताएं नहीं तो आपको शर्मिंदा होना पड़ सकता है। दूसरे लोग भी आपका अपमान कर सकते हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आचार्य चाणक्य - फोटो : social media
दान संबंधित बातों को हमेशा गुप्त रखें
दान को हमेशा गुप्त रखना चाहिए, आपने कब किसे कितना दान किया, किसकी कितनी मदद की यह कभी दूसरों के सामने जाहिर न करें,  दान का फल तभी प्राप्त होता है जब उसे सच्चे हृदय से निस्वार्थ भावना के साथ किया जाए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें