सूर्योदय और सूर्यास्त के समय को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है क्योंकि यह दिन और रात का संधिकाल होता है। शास्त्रों में बताया गया है व्यक्ति इस समय में सोने से व्यक्ति के स्वास्थ्य और धन का नुकसान होता है उम्र भी कम होती है। जबकि व्यक्ति चाहे तो इस समय में देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करके अपनी आर्थिक परेशानियों को दूर कर सकते हैं।
विज्ञापन
शाम ढ़लते ही करें यह काम देवी लक्ष्मी की बरसेगी कृपा, दूर होगी धन की कमी
2 of 7
शिव पूजा में तुलसी
- फोटो : tulsi shiv puja
तुलसी को शास्त्रों में बहुत ही शुभ माना गया है और कहा गया है कि जिन घरों में नियमित तुलसी की पूजा होती है वहां देवी लक्ष्मी की कृपा रहती है लेकिन शाम के समय तुलसी का स्पर्श ठीक इसके विपरीत फल देने वाला है यानी इससे देवी लक्ष्मी नाराज होती हैं। इसलिए शाम में तुलसी का स्पर्श नहीं करें और देवी लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए शास्त्रों में बताए गए इन उपायों को करें।
विज्ञापन
शाम ढ़लते ही करें यह काम देवी लक्ष्मी की बरसेगी कृपा, दूर होगी धन की कमी
3 of 7
तुलसी
दरअसर शाम के समय न तो तुलसी में जल देना चाहिए और न इनका स्पर्श होना करना चाहिए। देवी लक्ष्मी की प्रसन्नता के लिए शाम के समय तुलसी के पौधे के नीचे एक दीप जलाकर रखें। घी का दीप हो तो उत्तम रहता है अगर नहीं हो तो तिल या सरसो तेल का दीप भी जला सकते हैं।
शाम ढलते ही करें यह काम देवी लक्ष्मी की बरसेगी कृपा, दूर होगी धन की कमी
4 of 7
दीप
बहुत से लोग शाम में दीप दिखाते समय पहले देवताओं को दीप दिखाते फिर घर के बाहर जाकर तुलसी में दीप दिखाते हैं। जबकि पहले तुलसी को दीप दिखाना चाहिए इसके बाद एक दीप पूरे घर में और फिर भगवान को दिखाते हुए पूजा घर में रखना चाहिए। इससे पूरे घर में सकारात्मक उर्जा बनी रहती है और आप ईश्वर के कहते हैं आप घर में वास करें। भगवान को दीप दिखाकर बाहर ले जाने का मतलब है आप भगवान को बाहर की ओर जाने का संकेत कर रहे हैं।
विज्ञापन
शाम ढलते ही करें यह काम देवी लक्ष्मी की बरसेगी कृपा, दूर होगी धन की कमी
5 of 7
ख्ााना
शाम के समय जब सूर्यास्त हो रहा हो उस समय कुछ भी खाना पीना नहीं चाहिए। इस समय को शास्त्रों में ध्यान और पूजन का समय कहा गया है। इस्लाम धर्म भी इस बात को मानता है और कहता है इस समय देवदूत अपना कार्य बदलते हैं यानी दिन के समय काम करने वाले देवदूत रात्रि के देवदूतों को काम सौंपते हैं।
विज्ञापन
6 of 7
प्यार
सूर्यास्त के समय पति पत्नी को रतिक्रिया से बचना चाहिए। शास्त्रों में कहा गया है कि इस समय तो व्यक्ति को सोने से भी बचना चाहिए। क्योंकि जो इस समय सोता है देवी लक्ष्मी उस घर से रूठकर चली जाती है।
शाम ढलते ही करें यह 7 काम देवी लक्ष्मी की बरसेगी कृपा, दूर होगी धन की कमी
7 of 7
कपूर
गोधूली वेला यानी जब शाम ढ़ल रही हो उस समय कपूर जलाकर सभी कमरों में घुमाना चाहिए और जलते कपूर को घर के मुख्यद्वार पर रखना चाहिए इससे घर में जैसी भी नकारात्मक उर्जा होती है चली जाती है जिससे घर में सुख शांति और लक्ष्मी का वास होता है।