फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल 2021 में कौनसा महीना आपकी राशि के लिए होगा शुभ

Tue, 22 Dec 2020 01:30 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
ज्योतिष 2021 - फोटो : अमर उजाला
हमारे जीवन में साल 2021 दस्तक देने वाला है। आने वाला नया साल हमारे जीवन में क्या कुछ खास लेकर आएगा, यह हमारे लिए जिज्ञासा का सवाल है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आने वाले नए साल में सभी राशियों के लिए कोई न कोई महीना अनुकूल जरूर होता है। तो चलिए राशि के अनुसार जानते हैं नए साल में कौनसा महीना आपकी राशि के लिए भाग्यशाली महीना होगा।

सभी के लिए कैसा रहेगा नया साल, पढ़ें राशिफल 2021:

मेष राशिफल 2021 | वृषभ राशिफल 2021 | मिथुन राशिफल 2021 | कर्क राशिफल 2021
 

सिंह राशिफल 2021 | कन्या राशिफल 2021 | तुला राशिफल 2021 | वृश्चिक राशिफल 2021 

धनु राशिफल 2021मकर राशिफल 2021कुंभ राशिफल 2021 मीन राशिफल 2021

विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष
ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष राशि वालों के लिए नए साल का पहला महीना उत्तम रहने वाला है। यह कहा जा सकता है कि साल की शुरूआत आपके लिए अच्छी होगी। जनवरी में आपको करियर क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे। प्रेम जीवन के लिए भी यह दिन उत्तम रहेगा।

विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृष
वृष राशि के जातकों के लिए साल 2021 का दिसंबर माह शुभ फलकारी रहने वाला है। दिसंबर महीने में आपकी परेशानियां कम होंगी। यानी नए साल में अच्छे माह के लिए आपको इंतजार करना होगा।

4 of 13
मिथुन
मिथुन
ज्योतिषीय गणना 2021 के अनुसार मिथुन राशि के लोगों के लिए अगस्त का महीना अति उत्तम रहने वाला है। इस महीने ग्रहों की स्थितियां आपके अनुकूल होंगी और आप अपने कार्यों में सफलता हासिल करेंगे।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क
साल 2021 में सितंबर का महीना कर्क राशि वालों के लिए शुभ रहने के संकेत कर रहा है। इस महीने आपकी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं। आपका आत्म-विश्वास बढ़ेगा। प्रेम जीवन के लिए यह महीना बेहद अनुकूल रहने वाला है।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह
सिंह राशि वालों को नए साल के दूसरे महीने यानी फरवरी में अति उत्तम परिणामों की प्राप्ति हो सकती है। इस महीने आप कोई बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। यह महीना आपके लिए बेहद भाग्यशाली रहने वाला है।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या
नए साल में अगस्त का महीना आपके लिए शानदार बीतेगा। इस महीने धर्म-कर्म के कार्यों में सफल होंगे। अपनी सकारात्मक ऊर्जा के साथ आपको इस महीने कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। इस महीने आपका आत्म-विश्वास कमजोर नहीं पड़ेगा।

8 of 13
राशि
तुला
अप्रैल का महीना आपके लिए शानदार बीतेगा। इस महीने आपकी भौतिक इच्छाएं पूरी होंगी। अप्रैल माह में आप बहुत ही शानदार और लाभकारी निर्णय ले सकते हैं। इस महीने आप कोई महंगी वस्तु खरीद सकते हैं।

9 of 13
राशि
वृश्चिक 
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए नया साल का अक्तूबर माह सबसे बढ़िया माह रहने वाला है। इस महीने आपके कई सपने साकार हो सकते हैं। कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। 

10 of 13
राशि
धनु 
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, धनु राशि वालों के लिए साल का पहला महीना भाग्यशाली रहने वाला है। इस महीने आप अपने कार्यों में सफल होंगे। साल के पहले महीने में आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

11 of 13
राशि
मकर 
मकर राशि वालों के लिए नए साल में सितंबर माह बहुत ही शानदार रहने के संकेत कर रहा है। इस महीने आप अपने कार्य में सफल होंगे। इस महीने आपको अपने कार्यक्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। इस महीने आपकी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं।

12 of 13
राशि
कुंभ
साल 2021 में कुंभ राशि के जातकों को नवंबर माह में बहुत अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। यह महीना आपके लिए बेहद खास रहने के संकेत कर रहा है। इस महीने शनि और वरुण ग्रह आपके आत्मविश्वास में वृद्धि करेंगे।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन
मीन राशि के जातकों के लिए वर्ष का अंतिम माह यानी दिसंबर शुभ महीना है। इस महीने आपको चमत्कारिक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। साल के अंत में आपकी समस्याएं कम होंगी और इस महीने आपको अच्छे फल प्राप्त होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें