फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Apara Ekadashi 2020: अपरा एकादशी के दिन जरूर करें ये पांच काम

Tue, 12 May 2020 10:06 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
अपरा एकादशी 2020 - फोटो : अपरा एकादशी 2020
Apara Ekadashi 2020: अपरा एकादशी व्रत धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण व्रत है। यह व्रत 18 मई को रखा जाएगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार, अपरा एकादशी हर साल ज्येष्ठ माह में कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि के दिन रखा जाता है। मान्यता के अनुसार, इस व्रत को करने से धन की देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और मां के आशीर्वाद से साधक के जीवन में सुख-समृद्धि आती है। अपरा एकादशी के दिन जरूर करें ये पांच काम -
विज्ञापन

2 of 7
अपरा एकादशी 2020 - फोटो : अमर उजाला
अपरा एकादशी के दिन जरूर करें ये कार्य
अपरा एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठकर घर की साफ सफाई करें और सुबह उठकर स्नान ध्यान कर भगवान विष्णु के साथ मा लक्ष्मी की पूजा करें।
विज्ञापन

3 of 7
दीपक - फोटो : pexels
पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाएं
हमारे शास्त्रों में पीपल के पेड़ में देवताओं का निवास स्थान बताया गया है। भगवान को प्रसन्न करने के लिए और उनका आशीर्वाद पाने के लिए इस एकादशी पर पेड़ के नीचे घी का दीपक जरूर जलाएं।

4 of 7
मां लक्ष्मी - फोटो : अमर उजाला
मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए करें ये कार्य
शाम को घर के हर एक हिस्से में दीपक जरूर जलाना चाहिए। ऐसा करने से भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी का भी आशीर्वाद मिलता है जिसके कारण से आपके घर में कभी धन की कमी नहीं रहेगी।
विज्ञापन

5 of 7
अपरा एकादशी 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
गाय के दूध से करें अभिषेक
अपरा एकादशी के मौके पर भगवान विष्णु को दक्षिणवर्ती शंख से गाय के दूध से अभिषेक करें। ऐसा करने से आपको भगवान विष्णु जी का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
विज्ञापन

6 of 7
चावल - फोटो : social media
चावल से करें परहेज
एकादशी तिथि के दिन चावल न खाएं। आज के दिन चावल खाना शुभ नहीं होता है। मान्यता के अनुसार एकादशी के दिन चावल खाने से प्राणी रेंगने वाले जीव की योनि में जन्म पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दिसंबर माह के प्रमुख व्रत और त्योहार
अपरा एकादशी 2020 का मुहूर्त
एकादशी तिथि प्रारंभ - 17 मई 2020 को 12:44 बजे
एकादशी तिथि समाप्त - 18 मई 2020 को 15:08 बजे 
अपरा एकादशी पारणा मुहूर्त - 19 मई 2020 को प्रातः 05:27:52 से 08:11:49 बजे तक 
अवधि - 2 घंटे 43 मिनट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें