मान्यता के अनुसार मनुष्य को उसके अच्छे-बुरे काम का फल शनिदेव ही देते हैं। अपने शत्रुओं को परासत करने के लिए अच्छे काम करने के साथ शनिदेव को भी खुश रखना बेहद जरूरी है। कहा जाता है कि शनि देव जिस पर प्रसन्न हो जाते हैं उसके सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। आइए जानते हैं वो खास टोटके जिसे करने से शनिदेव खुश होते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
शानिवार को शनिदेव के इस मंत्र 'कोणस्थ पिंगलो बभ्रु: कृष्णो रौद्रोन्तको यम: सौरि: शनैश्र्चरो मंद: पिप्पलादेन संस्तुत:' का स्मरण करने से व्यक्ति के सारे दोष दूर हो जाते हैं। बता दें, यह मंत्र अपने आप में शनिदेव के दस नाम हैं।
विज्ञापन
3 of 5
शनिवार को पीपल के पेड़ की विधि-विधान से पूजा करें। भागवत के अनुसार पीपल, भगवान श्री कृष्ण का ही रूप है। शानि दोषों के निवारण के लिए पीपल की पूजा करें।
4 of 5
शनिवार के दिन नहाने के बाद साफ और सफेद कपड़े पहनें। पीपल की जड़ में केसर चंदन, चावल, फूल मिला पवित्र जल अर्पित करें। तिल के तेल का दीपक जलाएं।
शनिवार से एक दिन पहले यानी शुक्रवार को सवा किलो काले चने अलग-अलग 3 बर्तन में भिगोकर रख दें। इसके बाद शनिवार को नहाकर, साफ वस्त्र पहनकर शनिदेव का पूजन करें। चनों को सरसों के तेल में छौंक कर इसका भोग शनिदेव को लगाकर अपनी समस्या उन्हें बताएं।
इसके बाद पहला सवा किलो चना भैंस को खिला दें। दूसरा सवा किलो चना कुष्ट रोगियों को बांट दें और तीसरा सवा किलों मछलियों को खिला दें। इस उपाय से शनिदेव का प्रकोप कम होगा और आप अपने शत्रुओं पर विजय पा सकेंगे।