अगर जीवन में कई बार आप हार का सामना कर चुके हैं, लाख मेहनत करने के बाद भी आपको सफलता नहीं मिल पा रही है, जिसकी वजह से आप अपना आत्मविश्वास खोते जा रहे हैं तो निराश होने की जरूरत नहीं है।व्यापार हो या अच्छी नौकरी, पढ़ाई हो या कोई एग्जाम सफलता पाने के लिए आजमाएं ये 5 अचूक टोटके...यह अचूक टोटके जो आपको मनचाही सफलता देंगे और काम के बीच आने वाली सभी रूकावटों को भी दूर करने में आपकी मदद करेंगे।
विज्ञापन
2 of 6
किसी कार्य की सफलता के लिए घर से निकलते वक्त अपने हाथ में एक रोटी ले लें। इसके बाद रास्ते में जहां भी कई कोई कौआ दिखाई दें, उस रोटी के टुकड़े कर कौए को डाल दें और आगे बढ़ जाएं। ऐसा करने से आपको अपने काम में सफलता प्राप्त होगी।
विज्ञापन
3 of 6
नींबू
अगर किसी शुभ काम से जाना हो, तो एक नींबू लें। उस पर 4 लौंग गाड़ दें तथा इसके साथ इस मंत्र का जाप भी करें : ॐ श्री हनुमंते नम:। 21 बार जाप करने के बाद नींबू को अपने साथ रखें। आपको आपके काम में किसी प्रकार की बाधा महसूस नहीं होगी।
4 of 6
घर से किसी भी शुभ कार्य के लिए निकलते समय सबसे पहले ‘श्री गणेशाय नम:’ बोलें, इसके बाद विपरीत दिशा में 4 कदम चलकर आपने काम के लिए निकल जाएं। ऐसा करने से आपका काम जरूर बनेगा।इसके अलावा घर से निकलते वक्त गुड़ खाकर थोड़ा-सा पानी पी लें तो भी कार्य में सफलता मिलेगी।
विज्ञापन
5 of 6
घर की दहलीज के बाहर कुछ काली मिर्च के दाने बिखेर दें और उस पर से पैर रखकर निकल जाएं फिर पीछे पलट कर न देखें। उक्त उपाय से बिगड़े कार्य बन जाएंगे।किसी अच्छे काम करने हेतु निकलने से पहले दही-शक्कर खाकर निकलें।
किसी भी आवश्यक कार्य के लिए घर से निकलते समय घर की दहलीज के बाहर पूर्व दिशा की ओर, एक मुट्ठी जंगली बेल को रख कर अपना कार्य बोलते हुए, उस पर दम लगाकर पैर रख कर, कार्य हेतु निकल जाएं। अवश्य ही कार्य में सफलता मिलती है।घर से निकलने से पहले तुलसी के पत्ते खाकर निकलना भी शुभ माना जाता है।