शारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि- मां शैलपुत्री
- फोटो : amar ujala
मां के प्रथम स्वरूप देवी शैलपुत्री की पूजा के साथ ही यह नौ दिनों का त्योहार शुरू होता है। 3 अक्टूबर 2024 यानी आज घटस्थापना के साथ माता शैलपुत्री की पूजा की जाएगी। मां शैलपुत्री की आराधना करने से वैवाहिक जीवन में स्थिरता आती है। साथ ही जीवन में चल रही उथल-पुथल भी शांत हो जाती है। इसके अलावा सुयोग्य वर की तलाश भी पूरी होती है।