फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri Wishes: चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है... नवरात्रि पर अपनों को भेजें शुभकामना संदेश

Thu, 03 Oct 2024 09:10 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Shardiya Navratri 2024 Wishes in Hindi: आश्विन माह की प्रतिपदा (पहले दिन) से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होती है, जिसका समापन नवमी तिथि पर होता है। 
विज्ञापन
1 of 8
शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। - फोटो : अमर उजाला
या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता,
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
Shardiya Navratri 2024 Wishes in Hindi: आश्विन माह की प्रतिपदा (पहले दिन) से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होती है, जिसका समापन नवमी तिथि पर होता है। पंचांग के अनुसार इस वर्ष 3 अक्तूबर यानी आज से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है, जिसका समापन 11 अक्तूबर 2024 को होगा। अगले दिन 12 अक्तूबर 2024 को दुर्गा विसर्जन और दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती हैं, जिनमें शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी, और सिद्धिदात्री माता का नाम शामिल हैं।

भारत में शारदीय नवरात्रि के पर्व को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। आज से गरबा, डांडिया, मेला और रामलीला जैसे सभी धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत हो जाती हैं, जो नवमी तक चलते हैं। इस दौरान पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, उत्तर प्रदेश समेत गुजरात जैसे राज्यों में इसकी अलग धूम देखने को मिलती हैं। वहीं इस साल नवरात्रि की शुरुआत ऐन्द्र योग और हस्त नक्षत्र के साथ हो रही है। ऐसे में आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को इन खूबसूरत संदेशों के माध्यम से नवरात्रि की शुभकामनाएं दें सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
Happy Navratri 2024 Wishes - फोटो : अमर उजाला
सुख, शांति और समृद्धि की
मंगलमय कामनाओं के साथ
आप और आप के परिवार को शारदीय नवरात्रि की हार्दिक मंगल कामनाएं
मां अम्बे आपको सुख समृद्धि वैभव ख्याति प्रदान करें…जय माता दी..
शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं ।
विज्ञापन

3 of 8
Happy Navratri 2024 Wishes - फोटो : अमर उजाला
दिव्य है मां की आंखों का नूर,
संकटों को मां करती हैं दूर,
मां की ये छवि निराली
नवरात्रि में आपके घर लाए खुशहाली।।
शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

4 of 8
Happy Navratri 2024 Wishes - फोटो : अमर उजाला
लक्ष्मी का हाथ हो,
सरस्वती का साथ हो,
गणेश का निवास हो,
और मां दुर्गा के आशीर्वाद से
आपके जीवन में प्रकाश ही प्रकाश हो…।
शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।
विज्ञापन

5 of 8
Happy Navratri 2024 Wishes - फोटो : अमर उजाला
ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी।
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।।
शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।
विज्ञापन

6 of 8
Happy Navratri 2024 Wishes - फोटो : अमर उजाला
मां करती सबका उद्धार है
मां करती सबकी बेड़ा पार है,
मां सबके कष्टों को हरती है,
मां भक्तों के लिए कितना कुछ करती है।
शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।
विज्ञापन

7 of 8
Happy Navratri 2024 Wishes - फोटो : अमर उजाला
आंचल की छईया मां कर दे
मेरे सिर पर हाथ तू धर दे
दूर हटा ये गम की बदली
हो शेर पर सवार
दर्शन दे दो मां एक बार।
शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।
विज्ञापन

8 of 8
Happy Navratri 2024 Wishes - फोटो : अमर उजाला
मैने शरण जो मां की पाई
मेरी चिंता मां ने मिटाई
नाचूं गाऊं बजाऊं मैं ताली
मेरे घर में है हर दिन दिवाली
शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें