navratri
- फोटो : freepik
कैसे पड़ा माता ब्रह्मचारिणी का नाम?
धार्मिक ग्रंथों के मुताबिक, मां दुर्गा का जन्म पर्वतराज के यहां माता पार्वती के रूप में हुआ था। देवर्षि नारद के कहने पर ही माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठिन तपस्या की और हजारों वर्षों के कठोर तप के कारण ही इनका नाम तपश्चारिणी या ब्रह्मचारिणी पड़ गया। माता पार्वती ने कठिन तप के दौरान कई वर्षों तक निराहार रहकर अत्यन्त कठोर तप करके भगवान शिव को प्रसन्न किया था।