फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shardiya Navratri 2024: कौन हैं मां शैलपुत्री? देवी को प्रसन्न करने के लिए पान के पत्ते से करें ये खास उपाय

Thu, 03 Oct 2024 12:11 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
शारदीय नवरात्रि- मां शैलपुत्री - फोटो : amar ujala
Navratri Day 1 Maa Shailputri: आज से शारदीय नवरात्री की शुरुआत हो गई है। नवरात्रि के पहले दिन जगत जननी मां जगदम्बा के पहले स्वरूप माता शैलपुत्री की पूजा अर्चना की जाती है। मां दुर्गा की पूजा करने से भक्त की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही घर में सुख एवं समृद्धि का वास होता है। पहले दिन कलश स्थापना के साथ माता शैलपुत्री की आराधना की जाती है। माता शैलपुत्री पर्वतराज हिमालय की पुत्री है, इसलिए इनका नाम शैलपुत्री रखा गया। धार्मिक मान्यता के अनुसार, शक्ति उपासना के महापर्व के इस पहले दिन माता शैलपुत्री के दर्शन और पूजन से जीवन की हर समस्या और बाधा दूर हो जाती है।

नवरात्र के प्रथम दिन की उपासना में भक्त अपने मन को मूलाधार चक्र में स्थिर करते हैं और मां शैलपुत्री की पूजा करते हैं। ऐसा करने से मूलाधार चक्र जागृत होता है, जिससे योग साधना का आरंभ होता है।
विज्ञापन

2 of 5
शारदीय नवरात्रि- मां शैलपुत्री - फोटो : freepik
मां शैलपुत्री का स्वरूप
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, माता शैलपुत्री भगवान शिव की अर्धागिनी भी हैं। देवी पुराण में इनके स्वरूप का वर्णन भी मिलता है, जिसके अनुसार मां शैलपुत्री के दाहिने हाथ में त्रिशूल और बाएं हाथ में एक कमल का पुष्प है और वह अपने वाहन वृषभ पर विराजमान हैं।

Shardiya Navratri 2024: शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री को लगाएं इन चीजों का भोग
विज्ञापन

3 of 5
शारदीय नवरात्रि- मां शैलपुत्री - फोटो : freepik
पान के पत्ते का खास यह उपाय
नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री के पूजन में हमे लाल अड़हुल या कमल के पुष्प का प्रयोग जरूर करना चाहिए। इसके अलावा पूजन के दौरान यदि सच्चे मन से इन्हें पान के पत्ते पर सुपाड़ी, लौंग और मिश्री रखकर भोग लगाया जाता है, तो देवी अतिशीघ्र ही प्रसन्न हो जाती हैं।

4 of 5
शारदीय नवरात्रि- मां शैलपुत्री - फोटो : freepik
मां शैलपुत्री को पान का पत्ता अर्पित करने से हर तरह की नकारात्मक शक्तियों का नाश हो जाता है। इससे देवी मां प्रसन्न होती हैं और भक्त की सभी समस्याओं का निवारण कर देती हैं।

Navratri Wishes: चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है... नवरात्रि पर अपनों को भेजें शुभकामना संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शारदीय नवरात्रि- मां शैलपुत्री - फोटो : freepik
इस मंत्र का जाप करें
शैलपुत्री देवी केके पूजन के दौरान, ‘ॐ देवी शैलपुत्र्यै नमः॥’ मंत्र का इक्कीस, इक्यावन या एक सौ आठ बार जाप करें। इससे सभी शक्तियों की सिद्धि होती है।

Navratri Day 1 Maa Shailputri: नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना, जानिए महत्व और पूजा विधि



 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें