नवरात्रि में करें इन मंत्रों का जाप, हर मनोकामना होगी पूरी
- फोटो : अमर उजाला
विद्या की देवी सरस्वती
विद्या की देवी सरस्वती हैं, इसलिए विद्यार्थियों को नवरात्रि में देवी सरस्वती का ध्यान करना चाहिए। विद्यार्थी वर्ग या जिन लोगों की जन्म-कुंडली में गोचर में राहु अशुभ हो, उनकी दशा, अंतर्दशा अथवा प्रत्यांतर दशा चल रही हो, वे सभी ‘ॐ ऐं ह्रीं क्लीं महासरस्वती देव्यै नम:’ मंत्र पढ़ते हुए माता शक्ति की पूजा अथवा जाप करें। यह अमोघ मंत्र है। प्रतिदिन इसके जाप से ज्ञान बढ़ता है, बुद्धि कुशाग्र होती है और स्मरण शक्ति बढ़ती है।