फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mangla Gauri Vrat 2023: तीसरा मंगला गौरी व्रत आज, इस विधि से करें मां पार्वती की आराधना, पूरी होगी हर मनोकामना

Tue, 18 Jul 2023 09:26 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
तीसरे मंगला गौरी व्रत पर इस विधि से करें मां पार्वती की आराधना - फोटो : अमर उजाला
Mangla Gauri Vrat 2023: सावन सोमवार की ही तरह इस माह के मंगलवार भी बेहद महत्वपूर्ण माने जाते हैं। सावन में प्रत्येक मंगलवार को मंगला गौरी का व्रत रखा जाता है। इस दिन मां पार्वती की विधि-विधान से पूजा की जाती है। मंगला गौरी का व्रत अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए व्रत रखा जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए व्रत रखती हैं और मां मंगला गौरी की पूजा करती हैं। सावन माह के दो मंगला गौरी व्रत बीत चुके हैं। आज यानी 18 जुलाई को तीसरा मंगला गौरी व्रत है। ऐसे में इस दिन आपको विधि पूर्वक पूजा करनी चाहिए। चलिए जानते हैं मंगला गौरी व्रत और पूजा विधि के बारे में...    

Hariyali Amavasya 2023: हरियाली अमावस्या और सोमवती अमावस्या का संयोग एक साथ, सुख-समृद्धि के लिए करें ये उपाय 
विज्ञापन

2 of 6
तीसरे मंगला गौरी व्रत पर इस विधि से करें मां पार्वती की आराधना - फोटो : pinterest
मंगला गौरी व्रत विधि
तीसरे मंगला गौरी व्रत वाले दिन प्रातः काल उठ कर स्नानादि करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें। फिर एक साफ लकड़ी की चौकी पर लाल रंग का वस्त्र बिछाकर उसपर मां पार्वती की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें। इसके बाद व्रत का संकल्प करें और आटे से बना हुआ दीपक प्रज्वलित करें। धूप, नैवेद्य फल-फूल आदि से मां गौरी की पूजा करें।
विज्ञापन

3 of 6
तीसरे मंगला गौरी व्रत पर इस विधि से करें मां पार्वती की आराधना - फोटो : iStock
इस दिन आप पूजा में जो भी सामग्री जैसे- सुहाग का सामान, फल, फूल, माला, मिठाई आदि जितनी भी चीजें अर्पित कर रही हैं, उनकी संख्या 16 होनी चाहिए। वहीं पूजा समाप्त होने के बाद मां गौरी की आरती करें और उनसे अखंड सौभाग्य के लिए प्रार्थना करें।

4 of 6
तीसरे मंगला गौरी व्रत पर इस विधि से करें मां पार्वती की आराधना - फोटो : iStock
मंगला गौरी व्रत का महत्व
सुहागिन महिलाओं के लिए मंगला गौरी व्रत का महत्व बहुत ज्यादा होता है। यह व्रत पति की लंबी आयु के लिए रखा जाता है। कहा जाता है कि मंगला गौरी व्रत में विधि पूर्वक मां गौरी की पूजा करने से अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है और दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहती हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
तीसरे मंगला गौरी व्रत पर इस विधि से करें मां पार्वती की आराधना - फोटो : istock
वहीं यदि आप संतान प्राप्ति की कामना रखती हैं, तो आपके लिए यह व्रत आपके ले बहुत शुभ फलदायी होगा। इसके अलावा यदि किसी के दांपत्य जीवन में समस्याएं बनी हुई हैं, तो उन्हें मंगला गौरी व्रत करना चाहिए। ऐसा करने से दांपत्य जीवन का कलह-कष्ट व अन्य सभी समस्याएं दूर होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
तीसरे मंगला गौरी व्रत पर इस विधि से करें मां पार्वती की आराधना - फोटो : iStock
मंगला गौरी आरती 

जय मंगला गौरी माता, जय मंगला गौरी माता
ब्रह्मा सनातन देवी शुभ फल दाता। जय मंगला गौरी...।

अरिकुल पद्मा विनासनी जय सेवक त्राता,
जग जीवन जगदम्बा हरिहर गुण गाता। जय मंगला गौरी...।

सिंह को वाहन साजे कुंडल है,
साथा देव वधु जहं गावत नृत्य करता था। जय मंगला गौरी...।

सतयुग शील सुसुन्दर नाम सटी कहलाता,
हेमांचल घर जन्मी सखियन रंगराता। जय मंगला गौरी...।
शुम्भ निशुम्भ विदारे हेमांचल स्याता,
सहस भुजा तनु धरिके चक्र लियो हाता। जय मंगला गौरी...।

सृष्टी रूप तुही जननी शिव संग रंगराताए
नंदी भृंगी बीन लाही सारा मद माता। जय मंगला गौरी...।

देवन अरज करत हम चित को लाता,
गावत दे दे ताली मन में रंगराता। जय मंगला गौरी...।

मंगला गौरी माता की आरती जो कोई गाता
सदा सुख संपति पाता।

जय मंगला गौरी माता, जय मंगला गौरी माता।।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें