फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan Pradosh Vrat 2025: सावन का पहला प्रदोष व्रत कब रखा जाएगा? जानें तिथि, शुभ योग और मुहूर्त

Sun, 20 Jul 2025 06:47 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sawan Pradosh Vrat 2025: श्रावण मास का प्रदोष व्रत कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर रखा जाएगा। हर माह की त्रयोदशी तिथि भगवान शिव को समर्पित होती है और इस दिन प्रदोष व्रत रखने की परंपरा है। आइए जानते हैं इस बार सावन का पहला प्रदोष व्रत किस दिन पड़ रहा है। 
विज्ञापन
1 of 5
Sawan Pradosh Vrat 2025 Date - फोटो : adobe stock
Sawan Pradosh Vrat 2025 Date: श्रावण मास का प्रदोष व्रत कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर रखा जाएगा। हर माह की त्रयोदशी तिथि भगवान शिव को समर्पित होती है और इस दिन प्रदोष व्रत रखने की परंपरा है। यह व्रत शिव कृपा पाने, पापों से मुक्ति और ग्रहदोष, आर्थिक तंगी व रोगों से छुटकारा दिलाने वाला माना जाता है। इस बार का प्रदोष व्रत 22 जुलाई 2025, मंगलवार को पड़ रहा है, जिसे भौम प्रदोष व्रत कहा जाता है। मान्यता है कि मंगलवार को आने वाला प्रदोष व्रत विशेष फलदायी होता है। जो लोग इस दिन व्रत रखकर शिव की उपासना करते हैं, उन्हें धन-समृद्धि, जमीन-जायदाद और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

Famous Temples: भारत के ऐसे मंदिर जहां प्रसाद के रूप में चढ़ता है मांस और मदिरा
Lahsun Pyaj In Sawan: सावन के महीने में प्याज-लहसुन खाना सही है या गलत? जानें प्रेमानंद जी महाराज ने क्या कहा
 
विज्ञापन

2 of 5
सावन प्रदोष व्रत की तिथि और समय - फोटो : Adobe stock
सावन प्रदोष व्रत की तिथि और समय
दृक पंचांग के अनुसार सावन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि का आरंभ 22 जुलाई को सुबह 7:05 बजे होगा और यह तिथि 23 जुलाई को सुबह 4:39 बजे तक मान्य रहेगी। प्रदोष व्रत का पालन 22 जुलाई को ही किया जाएगा।
 

Shiv Ji Ki Puja: शिव जी की पूजा में भूलकर भी इस्तेमाल न करें ये चीजें, नाराज हो सकते हैं भोलेनाथ

Hariyali Amavasya 2025: कब है हरियाली अमावस्या? जानें शुभ मुहूर्त और स्नान दान का महत्व


 
विज्ञापन

3 of 5
द्विपुष्कर योग और अन्य शुभ संयोग - फोटो : adobe
द्विपुष्कर योग और अन्य शुभ संयोग
22 जुलाई को द्विपुष्कर योग का भी संयोग बन रहा है, जो सुबह 5:37 से 7:05 बजे तक रहेगा। मान्यता है कि इस योग में किया गया कोई भी कार्य या पूजा दोगुना फल देती है।

Sawan 2025: श्रावण मास में भगवान श्री कृष्ण की पूजा का महत्व, मिलता है वरदान
Sawan 2025: सावन में शिव पूजन को पूर्ण बनाते हैं ये सात पवित्र पत्ते, हर मनोकामना होती है पूरी

4 of 5
मंगला गौरी व्रत का विशेष योग2025 - फोटो : adobe
मंगला गौरी व्रत का विशेष योग
इस दिन मंगला गौरी व्रत भी पड़ रहा है, जो विशेष रूप से विवाहित महिलाओं और कुंवारी कन्याओं के लिए शुभ होता है। मां पार्वती की आराधना से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है और विवाह योग्य कन्याओं को योग्य जीवनसाथी मिलते हैं।
 

Shiv Shakti Rekha: शिव शक्ति रेखा का रहस्य, केदारनाथ से रामेश्वरम तक एक ही सीध में बने हैं शिव जी के 7 मंदिर

Sawan 2025 Shiv Mantra: सावन माह में रोजाना करें ये एक सरल उपाय, तनाव, कर्ज और कलह से मिलेगा छुटकारा

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पूजा का शुभ मुहूर्त - फोटो : adobe stock
पूजा का शुभ मुहूर्त
इस दिन पूजा के लिए प्रदोष काल का समय शाम 7:18 बजे से रात 9:22 बजे तक शुभ रहेगा। साथ ही दिन के अन्य शुभ मुहूर्त इस प्रकार हैं:
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:14 से 4:56 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:00 से 12:55 बजे तक
 

Sawan 2025: श्रावण मास में हरे वस्त्रों को पहनने का क्या है महत्व, जानिए शिव-शक्ति से इसका संबंध





डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें