Putrada Ekadashi 2024: श्रावण मास की एकादशी तिथि को श्रावण पुत्रदा एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस बार पुत्रदा एकादशी का व्रत 16 अगस्त 2024 को किया जाएगा। पुत्रदा एकादशी का व्रत साल में दो बार रखा जाता है। पहला व्रत पौष माह में और दूसरा व्रत सावन माह में होता है। रक्षाबंधन से पहले आने वाली एकादशी को पवित्रा एकादशी भी कहा जाता है।
पुत्रदा एकादशी तिथि की शुरुआत 15 अगस्त की सुबह 10 बजकर 26 मिनट से होगी। इसका समापन 16 अगस्त सुबह 9 बजकर 39 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार 16 अगस्त 2024 को पुत्रदा एकादशी का व्रत रखा जाएगा।
पंचांग के अनुसार पुत्रदा एकादशी के दिन प्रीति योग का निर्माण हो रहा है। माना जाता है कि इस योग में लक्ष्मीनारायण की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती हैं। इस दिन प्रीति योग दोपहर 1 बजकर 12 मिनट तक रहने वाला है। पुत्रदा एकादशी के दिन घर में कुछ खास चीजें लाने से संतान सुख के रास्ते सुलभ होते हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो चीजें।