फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pitra Dosh Remedy: पितरों की कृपा पाने के लिए करें ये उपाय, पितृदोष से भी मिलेगी मुक्ति

Fri, 20 Sep 2024 02:58 PM IST
मेघा कुमारी पं. मकरंद मिश्र धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Pitru Paksha 2024 - फोटो : अमर उजाला

Pitra Dosh Remedy: शास्त्रों के अनुसार, पितृपक्ष में पितृदोष दूर करने के उपाय जरूर करने चाहिए, ताकि पितर प्रसन्न होकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दें। यदि किसी जातक की जन्म कुंडली में पितृदोष हो, तो जीवन में विघ्न बाधाएं आती ही रहती हैं। दरअसल, पितृदोष पूर्वजन्म में किए गए पाप, कर्मों का फल अथवा पितरों के श्राप के दंड को भोगना है।

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, कुंडली में सूर्य, गुरु, चंद्रमा, मंगल, शुक्र, बुध, शनि आदि ग्रहों की युति जब राहु के बनती है, अथवा राहु ग्रह के साथ अन्य ग्रह की युति बनती है, तो पितृदोष होता है।  इसी प्रकार जब हाथ में बृहस्पति पर्वत और मस्तिष्क रेखा के बीच से निकलकर आ रही रेखा जब बृहस्पति और मस्तिष्क रेखा को काटती है, तो हस्तरेखा शास्त्रानुसार यह पितृदोष का सूचक है। 

ज्योतिष शास्त्र में इसे मंगल का कारक भी माना गया है, क्योंकि मंगल ज्योतिषानुसार रक्त संबंध को जोड़ता है। यही कारण है अनेक विद्वान पितृदोष की तुलना मंगलदोष से भी करते हैं। यहां कुछ ऐसे हो उपायों को चर्चा करेंगे, जिससे पितृदोष के असर को कम किया जा सकता है।

विज्ञापन

2 of 6
Pitru Paksha 2024 - फोटो : freepik
पीपल का पेड़ लगाएं
पितृपक्ष में पीपल का पेड़ किसी सुरक्षित स्थान अथवा मंदिर में लगाएं, और रोजाना इसमें जल डालें। पीपल का पेड़ लगाने से पहले संकल्प लें, "मैं यह पौधा अपने पूर्वजों के लिए एवं जाने-अनजाने में मेरे या परिवार के किसी अन्य सदस्यों से हुई गलतियों की माफी मांगते हुए लगा रहा हूं। इसके माध्यम से मैं अपने पापों का प्रायश्चित करना चाहता हूं, और पूरे वर्ष इस पेड़ की सेवा करूंगा तथा प्रत्येक महीने की अमावस्या को भोजन दान करूंगा।" इस तरह अगले पितृपक्ष तक इस पेड़ की सेवा करें और अगले वर्ष की अमावस्या पर चारों ओर चबूतरा बनवा दें। ऐसा करने से पितृदोष कम होता है।
विज्ञापन

3 of 6
Pitru Paksha 2024 - फोटो : freepik
गीता के ग्यारहवें अध्याय का पाठ 
पितृपक्ष के सोलह दिनों तक घर में प्रतिदिन श्रीमद्भागवत गीता के ग्यारहवें अध्याय का पाठ करें। इस दौरान रोजाना सूर्यास्त के समय पीपल पेड़ के नीचे दक्षिण मुखकर चार बत्ती वाला दीपक, सरसों के तेल में लोबान मिलाकर जलाएं और प्रार्थना करें कि पितर मुझे और मेरे परिवार को पितृदोष से मुक्त करें।
 

4 of 6
Pitru Paksha 2024 - फोटो : Freepik
जरूरतमंद को भोजन कराएं
श्राद्ध के दौरान किसी बालक अथवा जरूरतमंद को भोजन कराएं अथवा भोजन दान भी दे सकते हैं। भोजन देने से पहले संकल्प करें कि मैं यह भोजन अपने पितरों को समर्पित करता हूं। आपका आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त हो।
विज्ञापन

5 of 6
Pitru Paksha 2024 - फोटो : अमर उजाला
महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें
पितृपक्ष में रोजाना स्नान करने के बाद एक माला महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। इससे भी पितृदोष दूर होता है। इसके अलावा आप प्रत्येक महीने की नाग पंचमी का व्रत भी एक साल तक के लिए कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Pitru Paksha 2024 - फोटो : freepik
इन्हें खिलाएं भोजन
पितृपक्ष में प्रतिदिन भोजन करने से पहले अपने भोजन में से कुछ हिस्सा गाय, कुत्ते और कौवे या अन्य पक्षी को जरूर दें।

करें ये काम
पितृपक्ष में नागबलि, नारायण बलि, त्रिपिंडी श्राद्ध आदि का पाठ नित्य करने से भी पितृदोष का प्रभाव कम होता है। इन दिनों पूर्वजों का ध्यान कर दो मूली दान करने या गाय को खिलाने से भी पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें