हिंदू धर्मशास्त्रों के अनुसार नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाती है। नवरात्रि का पर्व साल में दो बार मनाया जाता है। नवरात्रि का पहला पर्व चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से लेकर नवमी तिथि तक मनाया जाता है। जबकि दूसरी बार नवरात्रि अश्विनी मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से लेकर नवमी तिथि तक मनाई जाती है। हिंदू मान्यता के अनुसार इन 9 दिनों में माता को प्रसन्न करके कई सिद्धियां प्राप्त की जा सकती हैं। ऐसे में आप आने वाली नवरात्रि में अपनी राशि के अनुसार कुछ आसान उपाय करके अपनी किस्मत चमका सकते हैं। आइए जानते हैं किस राशि के व्यक्ति को क्या उपाय करने से मिलेगा कौन सा फल।
विज्ञापन
2 of 13
राशि
मेष राशि-
इस राशि के लोगों को अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए माता स्कंदमाता की पूजा करनी चाहिए। मेष राशि के लोगों को मां की कृपा पाने के लिए दुर्गा सप्तशती या दुर्गा चालीसा का पाठ करना चाहिए।
विज्ञापन
3 of 13
राशि
वृषभ राशि- वृषभ राशि के लोगों को नवरात्रि में विशेष रूप से माता महागौरी की उपासना करनी चाहिए। इस दिन ललिता सहस्त्रनाम का पाठ करने से अविवाहित कन्याओं को अच्छे वर की प्राप्ति होती है।
4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि- इस राशि के लोगों के लिए मां ब्रह्मचारिणी की उपासना करना बेहद फलदायक होता है। इस राशि के लोगों को रोजाना तारा कवच का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से उन्हें ज्ञान की प्राप्ति जल्दी होती है।
विज्ञापन
5 of 13
राशि
कर्क राशि- इस राशि के लोगों को मां शैलपुत्री की पूजा उपासना करनी चाहिए। कर्क राशि के लोगों को लक्ष्मी सहस्त्रनाम का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से जातक के मन में किसी तरह का कोई भय नहीं रहता है।
विज्ञापन
6 of 13
राशि
सिंह राशि- सिंह राशि के लोगों को मां कूष्मांडा की साधना करनी चाहिए। जीवन में सफलता पाने के लिए दुर्गा मंत्रों की कम से कम 5 मालाओं का जाप करें।
विज्ञापन
7 of 13
राशि
कन्या राशि- इस राशि के लोगों को मां ब्रह्मचारिणी की उपासना करनी चाहिए। माता विद्या से जुड़ी सभी परेशानियां दूर करके विद्यार्थियों को सफलता प्रदान करती है। इस राशि के लोगों को लक्ष्मी मंत्रों का जाप करना चाहिए।
8 of 13
राशि
तुला राशि- इस राशि के लोगों को देवी महागौरी की पूजा-उपासना करनी चाहिए। तुला राशि के जातकों को मां काली चालीसा या सप्तशती के प्रथम चरित्र का पाठ करना चाहिए। कुवांरी कन्याओं को नवरात्रि में मां की आराधना करने से उत्तम वर की प्राप्ति होती है।
9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के लोगों को स्कंदमाता की उपासना करनी चाहिए। ऐसा करने से उन्हें विशेष फल की प्राप्ति होती है।
10 of 13
राशि
धनु राशि- इस राशि के लोगों को मां चंद्राघंटा की उपासना करनी चाहिए। ऐसा करने से आपके मन के सारे भय और परेशानियां दूर होती हैं।
11 of 13
राशि
मकर राशि- इस राशि के जातकों को कालरात्रि की पूजा करनी चाहिए। इन लोगों को नर्वाण मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से आपके जीवन में कभी भी किसी वस्तु का अभाव नहीं होगा।
12 of 13
राशि
कुंभ राशि- कुंभ राशि के लोगों को मां काल रात्रि की उपासना करना बेहद फलदायक होता है। इस राशि के लोग रोजाना देवी कवच का पाठ करें। माना जाता है कि मां जीवन में अंधकार और निराशा के समय भक्तों का मार्गदर्शन करती हैं।