dussehra 2021
13 अक्तूबर 2021- दुर्गा अष्टमी
13 अक्तूबर को दुर्गा अष्टमी मनाई जाएगी। इस दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप की पूजा की जाती है। दुर्गा अष्टमी पर नौ कन्याओं का पूजन करते हुए इन्हें भोजन करवाया जाता है।
14 अक्तूबर 2021- महानवमी
महानवमी तिथि पर माता के आखिरी स्वरूप सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा होती है। इसी दिन माता की विदाई होती है। महानवमी पर भी कन्याओं का पूजन किया जाता है। नवें दिन माँ सिद्धिदात्री की आराधाना की जाती है। इनके आशीर्वाद के बगैर व्यक्ति की मनोकामना पूर्ण नहीं होती।
15 अक्तूबर 2021- विजयदशमी, दशहरा
15 अक्तूबर को विजयदशमी का त्योहार मनाया जाएगा। विजयदशमी पर भगवान राम में रावण का वध करके लंका पर विजय प्राप्ति की थी। इसके अलावा इस दिन पर मां दुर्गा ने दैस्य महिषासुर का वध भी किया था। विजयदशमी को दशहरा भी कहा जाता है।