फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nag Panchami 2020: जानें नाग पंचमी का मुहूर्त, पूजा विधि और इसका धार्मिक महत्व

Sat, 11 Jul 2020 08:01 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नाग पंचमी 2020 - फोटो : ANI
विज्ञापन

Nag Panchami 2020: नाग पंचमी का पर्व 25 जुलाई को शनिवार के दिन मनाया जाएगा। हर साल नाग पंचमी का त्योहार सावन माह के शुक्ल की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। नाग पंचमी का त्योहार नाग देवता को समर्पित है। इस दिन नाग देव की पूजा की जाती है। व्रत रखा जाता है। भोलेनाथ के गले में भी नाग देवता वासुकि लिपटें रहते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, नाग पंचमी के दिन नाग देवता की आराधना करने से भक्तों को उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है और कई अन्य प्रकार के भी शुभफल प्राप्त होते हैं।

विज्ञापन

नाग पंचमी का मुहूर्त (Nag Panchami Muhurat 2020)
पंचमी तिथि प्रारंभ - 14:33 (24 जुलाई 2020)
पंचमी तिथि समाप्ति - 12:01 (25 जुलाई 2020)  
नाग पंचमी पूजा मुहूर्त - 05:38:42 बजे से 08:22:11 बजे तक
अवधि - 2 घंटे 43 मिनट

नाग पंचमी का महत्व
धन-समृद्धि पाने के लिए भी नाग देवताओं की पूजा की जाती है। मान्यता के अनुसार ऐसा माना जाता है कि नाग देवता, धन की देवी मां लक्ष्मी की रक्षा करते हैं। इस दिन श्रीया, नाग और ब्रह्म अर्थात शिवलिंग स्वरुप की आराधना से मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है। जिस व्यक्ति कुंडली में कालसर्प दोष होता है तो उसे इस दोष से बचने के लिए नाग पंचमी का व्रत अवश्य करना चाहिए। यदि आपको अक्सर सपने में सांप दिखाई देता है या फिर आपको सांप से अधिक डर लगता है तो आपको विधि-विधान से सांप की पूजा करनी चाहिए। विशेष रूप से नागपंचमी के दिन जरूर नाग की पूजा करें। इससे सांपों को लेकर आपका भय दूर हो जाएगा।
विज्ञापन

नाग पंचमी की पूजा विधि
  • नाग पंचमी व्रत के लिए तैयारी चतुर्थी के दिन से ही शुरू हो जाती हैं।
  • चतुर्थी के दिन एक समय भोजन करें।
  • इसके बाद पंचमी तिथि के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें।
  • पूजा के लिए नागदेव का चित्र चौकी के ऊपर रखें।
  • फिर हल्दी, रोली, चावल और फूल चढ़ाकर नाग देवता की पूजा करें।
  • कच्चा दूध, घी, चीनी मिलाकर लकड़ी के पट्टे पर बैठे सर्प देवता को अर्पित करें।
  • पूजा के बाद सर्प देवता की आरती उतारी उतारें।
  • अंत में नाग पंचमी की कथा अवश्य सुनें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें