आज पूरे देश में बड़े ही उत्साह के साथ महाशिवरात्रि मनाई जा रही है। लोग सुबह जल्दी उठकर स्नान करके मंदिर पहुंच चुके हैं और भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर रहे हैं। इस दिन लोग भगवान शिव को बेल पत्र, जल, दूध, धतूरा, भांग, कपूर, चंदन, भस्म आदि चढ़ाए जाते हैं। आज के दिन लोग व्रत भी रखते हैं और भगवान शिव की आराधना करते हैं। लेकिन अगर हम कहें कि भगवान शिव को सिंदूर भी चढ़ाया जाता है, तो आप कहेंगे कैसे, कहां? तो चलिए आपको उस जगह और इसके पीछे की वजह के बारे में बताते हैं।