माघ गुप्त नवरात्रि 2024
- फोटो : iStock
माघ गुप्त नवरात्रि का महत्व
गुप्त नवरात्रि में गुप्त रूप से माता रानी की पूजा की जाती है। इस दौरान तांत्रिक, साधक और अघोरी तंत्र-मंत्र की सिद्धि पाने के लिए गुप्त साधना करते हैं। वहीं सामान्य लोग भी गुप्त रूप से दुर्गा मां की आराधना करके अपने सारे संकटों से मुक्ति को पाते हैं। कहा जाता है कि गुप्त नवरात्रि की पूजा, व्रत और अनुष्ठान को गुप्त रखना चाहिए। इस दौरान की गई पूजा-आराधना को किसी के साथ साझा नहीं करना चाहिए। इस पूजा को जितना अधिक गुप्त रहेगा उतनी ही जल्दी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।