फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2021: होली में करें ये उपाय, बढ़ेगा सुख सौभाग्य और मनोकामना होगी पूरी

Thu, 18 Mar 2021 04:44 PM IST
रुस्तम राणा पं. मनोज कुमार द्विवेदी, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
होली 2021 - फोटो : अमर उजाला
ज्योतिष शास्त्र में महाशिवरात्रि के बाद आने वाले पर्व होली का बहुत महत्व है। इस दिन किए गए उपाय शीघ्र ही फल देते हैं। यहां पर हम आपको कुछ खास विशेष उपाय बता रहे हैं जिनको करने से आप अपने जीवन में सभी परेशानियों को दूर कर सकते हैं और धन, हर्ष और ऐश्वर्य भी प्राप्त कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं कुछ विशेष उपाय।
विज्ञापन

2 of 10
होली 2021: होली में सुख-समृद्धि पाने के टोटके - फोटो : अमर उजाला
होलिका दहन में घर के सदस्यों को अवश्य ही शामिल होना चाहिए। होलिका दहन में चना मटर गेहूं की बालियाँ या अलसी आदि डालते हुए अग्नि की तीन या फिर सात परिक्रमा करनी चाहिए। इससे घर में शुभता आती है। आजकल कोरोना वायरस का कहर है अतः हर व्यक्ति होली में थोड़ा-थोड़ा कपूर भी अवश्य ही डालें जिससे संक्रामक बीमारियों का वायरस भी कम हो सके।
विज्ञापन

3 of 10
होली 2021: होली में सुख-समृद्धि पाने के टोटके - फोटो : अमर उजाला
होलिका दहन के दिन घर के मुखिया को होलिका दहन में एक लौंग एक बताशा और एक पान का पत्ता चढ़ाना चाहिए। तत्पश्चात होलिका की तीन परिक्रमा करते हुए होलिका में सूखे नारियल की आहुति देनी चाहिए। इससे ना केवल सभी कष्ट दूर होते हैं वरन् घर में सुख समृद्धि भी बढ़ती है।

4 of 10
होली 2021: होली में सुख-समृद्धि पाने के टोटके - फोटो : अमर उजाला
होलिका दहन की अगली सुबह एक साबूत पान में साबूत सुपारी एवं होली की राख (भस्म) रखकर किसी भी मंदिर में शिवलिंग पर चढ़ाएं और भगवान शिव से योग्य जीवनसाथी के लिए प्रार्थना करें और प्रणाम करके वापस जाएं। पीछे मुड़कर न देखें यह प्रयोग लगातार 7 दिन करें इससे अति शीघ्र विवाह होने की स्थिति बनती है। 
विज्ञापन

5 of 10
होली 2021: होली में सुख-समृद्धि पाने के टोटके - फोटो : demo pic
होलिका दहन के बाद उसकी थोड़ी भस्म घर जरूर लाएं उसका टीका किसी महत्वपूर्ण कार्य में किया जाता है। पुरुष अपने मस्तक और स्त्री अपने गर्दन में लगाएं तो कार्यों में सफलता मिलेगी और धन समृद्धि में भी वृद्धि होगी।
विज्ञापन

6 of 10
होली 2021: होली में सुख-समृद्धि पाने के टोटके - फोटो : सोशल मीडिया
होलिका दहन के बाद इसकी राख को घर के चारों तरफ दरवाजे पर छिड़कने से घर में किसी भी प्रकार की नकारात्मक उर्जा प्रवेश नहीं हो पाती है।
विज्ञापन

7 of 10
होली 2021: होली में सुख-समृद्धि पाने के टोटके - फोटो : अमर उजाला
होलिका दहन के बाद अगली सुबह यानी की होली के रंग खेलने के दिन उसकी राख को माथे पर जरूर लगाना चाहिए। इससे देवता प्रसन्न होते हैं और जीवन में समस्त प्रकार की अड़चनें दूर होती हैं।

8 of 10
होली 2021: होली में सुख-समृद्धि पाने के टोटके - फोटो : amar ujala
होली के दिन (जिस दिन का रंग खेलते हैं) सुबह स्नान के बाद लाल गुलाल लेकर उसे सबसे पहले अपने घर के मंदिर में देवी देवता की मूर्ति चित्र पर लगाएं फिर उसी गुलाल के खुले पैकेट में एक चांदी के एक सिक्का रखकर उसे एक लाल कपड़े में कलावा से बांधकर अपनी तिजोरी में रखें धन लाभ होगा। धन रुकने भी लगेगा।

9 of 10
होली 2021: होली में सुख-समृद्धि पाने के टोटके - फोटो : अमर उजाला
होली के दिन सभी को गुलाल जरूर लगाना चाहिए इससे घर परिवार में प्रेम सौंदर्य सुख का वास होता है। होली पर सबसे पहले देवी, देवता और फिर घर के बड़े बुजुर्गों को गुलाल लगाकर उनसे आर्शीवाद अवश्य लेना चाहिए।
विज्ञापन

10 of 10
होली 2021: होली में सुख-समृद्धि पाने के टोटके - फोटो : amar ujala
होली पर अपने घर में आने वाले सभी मेहमानों को कुछ न कुछ अवश्य खिलाकर वापस भेजें इससे भाग्य प्रबल होता है एवं स्थाई लक्ष्मी का वास होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें