Happy Shivratri 2021 Best Wishes Wallpaper Images Photo Quotes Facebook Sms Messages And Wishes: इस बार मासिक शिवरात्रि का त्योहार 06 अगस्त 2021 को है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर शिवरात्रि का व्रत रखा जाता है। सावन माह में पड़ने वाली मासिक शिवरात्रि का विशेष महत्व होता है। सावन का महीना भगवान को सबसे प्रिय होता है। सावन के महीने में भगवान माता पार्वती संग पृथ्वी पर वास करते हैं और अपने भक्तों की हर तरह की मनोकामनाओं का पूरा करते हैं। सावन के पवित्र महीने में शिवमंदिरों में विशेष रूप से भोलेनाथ की पूजा अर्चना होती है। सावन शिवरात्रि पर शिव भक्त सुबह से ही मंदिरों में शिवलिंग का जलाभिषेक करने के लिए आते हैं। शिवभक्त पूरे दिन उपवास रखकर मंत्रों का जाप करते हुए शिवजी की आराधना में लीन रहते हैं। सावन शिवरात्रि के अवसर पर आप भी एक दूसरे को शुभकामनाएं संदेश भेजें।