lord vishnu
अनेक नामों से करें भगवान विष्णु का स्मरण
शेषनाग शैया पर क्षीरसागर में निवास करने वाले कमल, शंख,चक्र गदा धारण करने वाले भगवान विष्णु की श्री नारायण, श्रीधर,हरि,विष्णु,माधव और मधुसूदन आदि नामों से श्रद्धा भाव से पूजा करनी चाहिए। इस एकादशी के व्रत का पालन दशमी से ही शुरू हो जाता है। इस दिन से ही व्रत रखने वाले को सात्विक भोजन करना चाहिए और वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए। भगवान श्री कृष्ण ने कहा है कि कामिका एकादशी के दिन जो व्यक्ति भगवान के सामने घी अथवा तिल के तेल का दीपक जलाता है उसके पुण्यों की गिनती चित्रगुप्त भी नहीं कर पाते हैं। एकादशी के दिन सुबह स्नान करके विष्णु भगवान की पूजा धूप,दीप,फल,फूल एवं नैवेद्य से करना अति उत्तम फल प्रदान करता है।