Gandhi Jayanti 2020: हर साल 2 अक्टूबर को गांधी जयंती मनाई जाती है। देश की आजादी में बापू के अभूतपूर्व योगदान को कोई नहीं भुला सकता है। वे सत्य और अहिंसा की राह पर चलने वाले महात्मा थे। देश-दुनिया में आज भी उनके विचार जीवित हैं। हिन्दू धर्म से उनका संबंध था, लेकिन सभी धर्मों का वे सम्मान करते थे। वे राम नाम का जाप करते थे। हालांकि महात्मा गांधी धर्म परिवर्तन के विरोध में थे। उन्होंने धर्म-परिवर्तन के सभी तर्कों एवं प्रयासों को अस्वीकृत किया। आइए धर्म को लेकर उनके और क्या-क्या विचार थे इस लेख के माध्यम से जानते है।