फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chanakya Niti: संकट के समय चाणक्य की इन 5 बातों को हमेशा रखें याद

Fri, 02 Oct 2020 05:56 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media
Chanakya Niti Hindi: चाणक्य नीति शास्त्र में बहुत सी ऐसी नीतियां हैं जिनका पालन कर व्यक्ति सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंच सकता है। दरअसल ये नीतियां आचार्य चाणक्य ने बनाई हैं जो बेहद ही कुशल रणनीतिकार थे। चाणक्य नीति में बताया गया है कि व्यक्ति को संकट के समय पांच बातों का हमेशा ध्यान रखना चाहिए। ये पांच बातें इस प्रकार हैं...
विज्ञापन

2 of 6
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media
संकट के समय बरतें सावधानी 
आचार्य चाणक्य के अनुसार मुसीबत के समय सावधानी बरतना बेहद ही आवश्यक होता है। क्योकि संकट काल में व्यक्ति के पास सीमित अवसर होते हैं जबकि चुनौतियां बड़ी होती हैं, ऐसे में जरा सी चूक बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है इसलिए सावधानी बहुत ही जरुरी है।
विज्ञापन

3 of 6
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
संकट से निपटने के लिए रणनीति
आचार्य चाणक्य अपनी नीति में यह कहते हैं कि व्यक्ति को संकट काल से उभरने के लिए ठोस रणनीति की आवश्यकता होती है। जब व्यक्ति संकट के समय उससे भरने की रणनीति बना लेता है तो वह उस नीति के मुताबिक चरणबद्ध तरीके से कार्य करता है और अंत में विजय पाता है। ध्यान रखें, जिन लोगों के पास आपातकालीन स्थिति में कोई रणनीति नहीं होती है उन्हें हानि उठानी पड़ती है।

4 of 6
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
परिजनों की सुरक्षा का रखें ध्यान
चाणक्य नीति के अनुसार, संकट के समय परिवार के प्रति जिम्मेदारी निभाना आपका पहला कर्तव्य होना चाहिए। परिवार के लोगों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना चाहिए। संकट के समय अपने परिजनों का साथ निभाना चाहिए। अगर उनके ऊपर किसी तरह की मुसीबत आन पड़ी है तो आपको उन्हें उस मुसीबत से निकालना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 6
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media
अपनी सेहत का रखें ध्यान
चाणक्य नीति के अनुसार, संकटकाल परिस्थिति में सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि यही आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। अगर आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा तो आप हर वो प्रयास करने में सक्षम होंगे जो आपको संकट से बाहर निकाल सकता है। आप मानसिक और अपने शारीरिक बल से चुनौतियों को मात देने में सफल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
धन की बचत का रखें ध्यान
अगर आपके पास धन का प्रबंध ठीक है तो आप बड़े से बड़े संकट से निकलने में सफल हो सकते हैं। दरअसल संकट के समय सच्चा मित्र धन ही होता है। जिस व्यक्ति के पास संकट के समय धन का अभाव होता है उसके लिए संकट से उभरपाना बड़ा ही कठिन हो जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें