दशहरा यानि बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक । भारत में यह पर्व बड़े हर्षोल्लास एवं गर्व के साथ मनाया जाता है। आश्विन मास में दशमी तिथि को मनाया जाने वाला दशहरा पर्व बहुत ही शुभ माना जाता है। यह पर्व हर दृष्टि से महत्वपूर्ण माना गया है। इस बार दशहरा 15 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. दशहरा पूजन का भी इस दिन बहुत ही महत्व है। प्रत्येक जातक को चाहिए कि इस दिन अपनी-अपनी राशि अनुसार दशहरा पूजन करें। ऐसा करने से जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता मिलती है। आइये जानते हैं किस राशि के जातक को किस तरह से दशहरा पूजन करना चाहिए-
विज्ञापन
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
मेष राशि:
मेष राशि के जातको को दशहरा पर भगवान श्रीराम की आराधना करनी चाहिए। पूजन करते समय जातक, ॐ रामभद्राय नम: मंत्र का जाप करें।
विज्ञापन
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
वृषभ राशि:
वृषभ राशि के जातको को दशहरा तिथि पर हनुमानजी की भक्ति में लीन होकर पूजन करें, और ॐ आञ्जनेयाय नम: मंत्र का जाप करें।
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
मिथुन राशि:
मिथुन राशि के जातक को दशहरा पर भगवान राम की पूजा अर्चना करनी चाहिए। उन्हें भी पूजन करते समय ॐ रामभद्राय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। जातक राम दरबार पर बेसन के लड्डू अवश्य चढ़ाएं।
विज्ञापन
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
कर्क राशि:
कर्क राशि के जातक को दशहरा पर पूजन करते समय श्रीसीताराम के महामंत्र का जाप करना चाहिए। इसके साथ ही श्रीसीता-राम को मीठा पान चढ़ाएं।
विज्ञापन
6 of 13
सिंह राशि
- फोटो : leo sign
सिंह राशि:
सिंह राशि के जातकों को चाहिए कि दशहरा पर वे श्रीराम का पूजन करें। सिंह राशि के जातक को ॐ जनार्दनाय नम: मंत्र का जाप करें।
विज्ञापन
7 of 13
कन्या राशि
- फोटो : virgo sign
कन्या राशि:
कन्या राशि के जातको को दशहरा पर हनुमान पूजन करना चाहिए और 'ॐ शर्वाय नम:' मंत्र का जाप भी करना चाहिए।
8 of 13
तुला राशि
- फोटो : libra sign
तुला राशि:
तुला राशि के जातक दशहरा पूजन करते समय भगवान राम दरबार पर शहद चढ़ाएं। और साथ ही ॐ रामभद्राय नम: मंत्र का जाप करें।
9 of 13
वृश्चिक राशि
- फोटो : scorpio sign
वृश्चिक राशि:
वृश्चिक राशि के जातक को दशहरा पर हनुमानजी की आराधना करनी चाहिए। साथ ही 'ॐ शर्वाय नम:' मंत्र का जाप भी करना चाहिए । वृश्चिक राशि के जातक हनुमानजी पर चमेली का इत्र चढ़ाएं।
10 of 13
धनु राशि
- फोटो : sagittarius sign
धनु राशि:
दशहरा पर धनु राशि के जातक तुलसी पत्र हाथ में लेकर ॐ दान्ताय नम: मंत्र का जाप करें।
11 of 13
मकर राशि
- फोटो : capricorn sign
मकर राशि:
दशहरा पर मकर राशि के जातक श्रीसीता-राम महामंत्र का जाप करें और श्रीसीता-राम पर मौली चढ़ाएं।
12 of 13
कुंभ राशि
- फोटो : aquarius sign
कुंभ राशि:
कुंभ राशि के जातक दशहरा पर हनुमान मंत्र ॐ वायुपुत्राय नम: का जाप कर पवनपुत्र हनुमान की आराधना करें।