फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanteras Upay 2021: अगर कर लेंगे धनतेरस के 10 उपाय, फौरन दूर हो जाएगी आपके घर से धन की किल्लत

Sun, 31 Oct 2021 07:53 AM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन ,वास्तुविद

सार

नतेरस भगवान धन्वंतरि की पूजा के साथ धन-धान्य की वर्षा करने वाला त्योहार है। धनतेरस के दिन धन प्राप्ति और कष्टों को दूर करने के लिए विशेष अचूक उपाय बताए गए हैं।
विज्ञापन
1 of 11
धनतेरस 2021: धनतेरस भगवान धन्वंतरि की पूजा के साथ धन-धान्य की वर्षा करने वाला त्योहार है। - फोटो : अमर उजाला
Dhanteras Upay 2021: धनतेरस (Dhanteras 2021) के दिन से ही दीपावली (Deepawali 2021) पर्व की शुरुआत हो जाती है। इसी दिन से देवी-देवताओं की पूजा विधि-विधान से करने से घर में सुख, शांति, तरक्की और संपन्नता आती है। शास्त्रों के अनुसार धनतेरस के दिन समुद्र मंथन के दौरान देवताओं के चिकित्सक भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। धनतेरस भगवान धन्वंतरि की पूजा के साथ धन-धान्य की वर्षा करने वाला त्योहार है। धनतेरस के दिन धन प्राप्ति और कष्टों को दूर करने के लिए विशेष अचूक उपाय बताए गए हैं।
विज्ञापन

2 of 11
1- धनतेरस के दिन भगवान कुबेर की पूजा की जाती है और उनकी दिशा उत्तर मानी गई है। इसलिए धनतेरस के दिन नकदी उत्तर दिशा में ही रखें, ऐसा करने से आपको धनलाभ होगा।
 
विज्ञापन

3 of 11
गणेश लक्ष्मी
2- धनतेरस पर अपने घर या दुकान की तिजोरी या गल्ले पर लक्ष्मीजी का ऐसा चित्र लगाना चाहिए जिसमें मां लक्ष्मी कमल पर धनवर्षा की मुद्रा में बैठी हुईं हो और दो हाथी सूंड उठाए नजर आ रहे हों। ऐसा करने पर हमेशा तिजोरी में मां लक्ष्मी का वास होता है।

4 of 11
धनतेरस पर घर लाएं गोमती चक्र - फोटो : istock
3 - शुभ मुहूर्त में इस दिन बाजार से 11 गोमती चक्र ले आएं और इन पर चंदन लगाकर लक्ष्मी पूजन करें और लक्ष्मी मंत्रों का जाप करें इससे आपके घर में धन-धान्य की कमी नहीं होगी।
 
विज्ञापन

5 of 11
4- माता लक्ष्मी की प्रसन्नता के लिए धनतेरस पर नई झाड़ू घर में लाना बेहद समृद्धि दायक माना गया है। झाड़ू से साफ-सफाई होती है और स्वच्छ घर में मां लक्ष्मी निवास करती हैं।
विज्ञापन

6 of 11
silver coin - फोटो : अमर उजाला
5- धनतेरस के दिन चांदी खरीदने की प्रथा है, यदि संभव न हो तो कोई बर्तन खरीदें। मान्यता के अनुसार यह चन्द्रमा का प्रतीक है जो मन को संतोष और शीतलता प्रदान करता है।
 
विज्ञापन

7 of 11
lakshmi pujan
6- मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर को प्रसन्न करने के लिए इस दिन पूजन के बाद रात को केसर या हल्दी से रंगे हुए 21 चावल के साबुत दाने लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी या पैसे रखने वाली जगह पर रखना चाहिए, ऐसा करने से समृद्धि आती है।

8 of 11
श्रीयंत्र
7- धनतेरस के दिन आपको मां लक्ष्मी के श्रीयंत्र को स्थापित करना चाहिए उसकी पूजा करनी चाहिए, दिवाली तक पूजा करने के उपरांत आप इसे घर या ऑफिस की उत्तर दिशा में रख दें या दीवार पर लगा दें। ऐसा करने से आपको मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी।

9 of 11
8- अगर आपको किसी भी प्रकार का भय रहता है या फिर आप अपने शत्रुओं से परेशान हैं तो आप धनतेरस के दिन हनुमान जी के आगे चमेली के तेल का दीपक अवश्य जलाएं इसके अलावा ग्यारह पीपल के पत्तों पर श्री राम लिखकर उसकी माला बनाकर चढ़ाए और वही बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करें,लाभ होगा।

10 of 11
9- धनतेरस पर रात को दक्षिण दिशा में यम का दीपक अवश्य जलाएं। ऐसा करने से अकाल मुत्यु का भय नहीं रहेगा और निरोगी शरीर होगा।
विज्ञापन

11 of 11
धनतेरस 2021 - फोटो : अमर उजाला
10- यदि आपको या आपके परिवार में स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी है तो आप धनतेरस के दिन अन्न और दवाईयों का दान अवश्य करें। ऐसा करने से आपकी सेहत संबंधी समस्या जल्द ही समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें