फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanteras 2021: सोने-चांदी की जगह धनतेरस पर घर लाएं ये चीजें, साल भर पैसों से भरा रहेगा आपका घर

Tue, 02 Nov 2021 08:11 AM IST
शशि सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जानिए धनतेरस पर मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए किन चीजों की खरीदारी करनी चाहिए (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Dhanteras 2021: आज पंचदिवसीय त्योहार का पहला पर्व धनतेरस मनाया जा रहा है। हर साल दिवाली से दो दिन पहले धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस बार धनतेरस का पर्व 02 नवंबर 2021 दिन मंगलवार यानी आज है। इस दिन भगवान धनवंतरि और मां लक्ष्मी व कुबेर देव का पूजन किया जाता है, लेकिन धनतेरस पर सबसे ज्यादा धूम होती है खरीदारी करने की। यह दिन नई चीजें खरीदकर लाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन जो भी चल-अचल संपत्ति खरीदी जाती है उसमें तेरह गुणा वृद्धि होती है, इसलिए लोग धनतेरस के दिन सोना-चांदी आदि की बनी चीजों की खरीदी करते हैं। लेकिन अगर आप सोने-चांदी की चीजों के अलावा भी कुछ ऐसी चीजों की खरीदारी धनतेरस के दिन कर सकते हैं जिन्हें खरीदने से मां लक्ष्मी की कृपा से आपके घर में धन-धान्य बना रहता है और रूपये-पैसों की कोई कमी नहीं होती है।
विज्ञापन

2 of 5
धनतेरस पर घर लाएं गोमती चक्र
गोमती चक्र
धन वृद्धि, व्यापार में लाभ आदि के लिए किए जाने वाले उपायों में गोमती चक्र का प्रयोग किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि गोमती चक्र मां लक्ष्मी को प्रिय हैं। धनतेरस के दिन आप अपने घर में गोमती चक्र खरीदकर ला लकते हैं। शाम को मां लक्ष्मी की पूजा करते समय गोमती  चक्र की भी पूजा करें और बाद में इन्हें धन स्थान पर रख दें। मान्यता है कि इससे आपका धन स्थान हमेशा रूपये-पैसों से भरा रहता है।
विज्ञापन

3 of 5
धनतेरस पर खरीदें पीतल के बर्तन - फोटो : istock
पीतल के बर्तन
धनतेरस के दिन सोने-चांदी के अलावा आप पीतल के बने बर्तन खरीद सकते हैं। इस दिन पीतल धातु खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे आपके घर में सुख-समृद्धि आती है। धनतेरस के विषय में मिलने वाली पौराणिक कथा के अनुसार, समुद्र मंथन से जब धन्वंतरि देव प्रकट हुए थे तो उनके हाथों में अमृत कलश था। धार्मिक मान्यता है कि यह कलश पीतल की धातु का था, इसलिए पीतल धन्वंतरि देव की धातु मानी गई है।

4 of 5
साबुत धनिया - फोटो : istock
धनतेरस पर खरीदें साबुत धनिया 
धनतेरस के दिन धनिया खरीदना भी बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि धनिया अर्पित करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। धनतेरस के दिन साबुत धनिया लाकर मां लक्ष्मी को अर्पित करना चाहिए और बाद में इसे अपने घर के बगीचे, खेत या फिर गमलें में बो देना चाहिए। माना जाता है कि इससे साल भर आपके घर में किसी प्रकार की कमी नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धनतेरस पर झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
धनतेरस के दिन खरीदें झाड़ू
हिंदू धर्म में झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है, इसलिए धनतेरस के दिन घर में झाड़ू लाना भी अच्छा माना जाता है। धनतेरस के दिन झाड़ू लाकर उसको प्रणाम करने के बाद घर की बुहारी (झाड़ू लगाना) लगानी चाहिए। इससे घर की सारी नकारात्मकता भी दूर हो जाती है और घर में सुख-समृद्धि व सकारात्मकता का आगमन होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें