हिंदू पंचांग के अनुसार, छठ का पावन पर्व कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को किया जाता है। इस बार छठ का मुख्य व्रत 10 नवंबर को किया जाएगा। यह व्रत अत्यंत कठिन माना जाता है। इसमें व्रती लगभग 36 घंटो का लंबा व्रत करते हैं और इस दौरान पूरी तरह से निर्जला (बिना पानी के) व्रत किया जाता है। छठ का मुख्य पर्व षष्ठी तिथि को किया जाता है लेकिन इसका आरंभ चतुर्थी तिथि से ही हो जाता है और सप्तमी पर व्रत का पारण किया जाता है। छठ पर्व में दूसरे दिन यानी खरना से संध्या समय अर्घ्य देने के बाद प्रतिदिन सप्तमी तक सूर्योदय और सूर्यास्त के समय नदी या सरोवर में कमर तक पानी में खड़े होकर सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा है। यह व्रत संतान प्राप्ति और संतान की लंबी आयु की कामना के लिए किया जाता है। छठ में कुछ कार्य अवश्य करने चाहिए ताकि पूजा के पूर्ण फल की प्राप्ति हो सके, तो चलिए जानते हैं कि कौन से हैं वे कार्य।
विज्ञापन
2 of 9
छठ पूजा 2021
- फोटो : Istock
साफ-सफाई का रखें खास ध्यान-
छठ पर्व में साफ-सफाई का विशेष महत्व होता है, इसलिए छठ के पहले और प्रथम दिन यानी नहाय-खाय पर ही घर की सारी साफ-सफाई कर लेनी चाहिए और प्रसाद बनाते हुए सफाई व सात्विकता का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
3 of 9
अर्घ्य देती महिलाएं
तांबे के लोटे से दें अर्घ्य-
छठ पूजा में सूर्य को अर्घ्य देने का विशेष महत्व होता है। इस दौरान आपको तांबे के लोटे से ही अर्घ्य देना चाहिए।
4 of 9
छठ पूजा 2021
बांस के सूप का करें प्रयोग-
छठ पूजा में बहुत सारी सामग्री, फल व प्रसाद अर्पित किया जाता है। इन सभी सामग्रियों को रखने के लिए पारंपरिक बांस के सूप का ही प्रयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 9
छठ पूजा 2021
- फोटो : AmarUjala
ऐसे होने चाहिए कपड़े-
छठ का पर्व पूरे चार दिनों तक चलता है। इन चार दिनों तक हर दिन के लिए अलग और साफ वस्त्र धारण करने चाहिए। इस दौरान सिले हुए कपड़े नहीं पहने जाते हैं इसलिए स्त्रियों को साड़ी और पुरुषों को धोती पहनना चाहिए।
विज्ञापन
6 of 9
छठ पूजा 2021
- फोटो : amar ujala
छठ के दौरान करें भूमि शयन-
छठ के दौरान व्रत रखने वाले लोगों को चारों दिनों तक भूमि पर ही शयन करना चाहिए। व्रत के दौरान जमीन पर ही बिस्तर लगाकर सोना चाहिए।
विज्ञापन
7 of 9
छठ पूजा 2021
- फोटो : amar ujala
जरूरतमंदों की करें मदद-
छठ पर्व के दौरान जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। जो लोग व्रत करना चाहते हैं और सामाग्री छठी खरीदने में सक्षम नहीं हैं, उनकी मदद करनी चाहिए। इससे मईया प्रसन्न होकर अपना आशीर्वाद प्रदान करती हैं।
8 of 9
छठ पूजा 2021
- फोटो : self
इन फलों का जरूर लगाएं भोग-
छठ पूजा में प्रसाद और फल अर्पित करने का बहुत महत्व होता है। छठ पूजा में कुछ फलों जैसे डाभ (नींबू), सिंघाड़े, केला, सुथनी फल, और गन्ना को अवश्य अर्पित करना चाहिए। इससे छठी मईया प्रसन्न होती हैं।