हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां के पठियार में देह व्यापार के आरोप में पकड़ी गईं दोनों महिलाओं को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उन्हे चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
नगरोटा बगवां पुलिस थाना प्रभारी भारत भूषण ने बताया कि महिलाओं से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस मामले में हर पहलू की जांच कर रही है। पूछताछ में यह खुलासा हुआ है कि महिलाएं एक से दो हजार रुपये प्रति ग्राहक लेती थीं।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस को संदेह है कि इन महिलाओं के संपर्क में अन्य महिलाएं भी हो सकती हैं। नगरोटा बगवां पुलिस ने धर्मशाला स्थित महिला पुलिस थाना के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया था।
4 of 5
एक महिला पर देह व्यापार के धंधे में एजेंट का काम करने के आरोप हैं, जबकि अन्य 35 वर्षीय महिला नेपाली मूल की बताई गई है। एजेंट के रूप में काम करने वाली महिला नगरोटा बगवां के पठियार में एक किराये के मकान में रहती है।
पुलिस ने नाटकीय तरीके से दो व्यक्तियों को ग्राहक के रूप में भेजा। इस दौरान दोनों व्यक्तियों और महिला के बीच में डील हुई। इसके बाद पुलिस ने महिला को पकड़ा।