हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पंचरुखी में गलत पार्किंग करने पर हरियाणा की महिला जज की गाड़ी का पुलिस ने चालान काट दिया। पुलिस ने नो पार्किंग जोन में खड़ी गाड़ी का चालान काटा। महिला जज ने भी बिना देरी किए मौके पर ही चालान भुगत लिया। हालांकि यातायात पुलिस कर्मी को महिला जज की गाड़ी होने का पता नहीं चला था। पुलिस की यह कार्रवाई पंचरुखी बाजार में चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा की एक महिला जज अपने चालाक के साथ अंद्रेटा सोभा सिंह आर्ट गैलरी देखने गई थीं। जब वह गैलरी घूम कर अपने चालाक के साथ पंचरुखी पहुंचीं, तो खाना खाने के लिए वह वहां पर रुक गईं। साथ ही चालक भी खाना खाने चला गया।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान गाड़ी नंबर एचआर 27एफ -5763 नो पार्किंग जोन पर गलत जगह खड़ी थी। पुलिस कर्मी ने काफी देर तक गाड़ी के चालक का इंतजार भी किया था। इस पर यातायात पुलिस कर्मी मदन लाल ने इस गाड़ी का चालान काट दिया।
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
महिला जज और चालक के लौटने पर चालक के हाथ चालान थमा दिया गया। जज के चालक ने कहा कि यह हरियाणा के जज की गाड़ी है, लेकिन तब तक चालान कट चुका था। चालान कटा देख महिला जज ने भी मौके पर चालान भर दिया और वहां से निकल गईं।
इससे पहले पालमपुर में भी उत्तराखंड की महिला जज का चालान पालमपुर यातायात पुलिस कर्मी दलवीर सिंह काट चुका है। उधर, एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिला जज का चालान पुलिस कर्मी ने गलत पार्किंग पर काटा है। महिला जज ने मौके पर ही चालान को भर दिया।