फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र में जा घुसा टिप्पर, मलबे में दबीं दो कार्यकर्ता

Sun, 21 May 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
1 of 8
हिमाचल के जिला ऊना में दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां चितंपूर्णी क्षेत्र के निकटवर्ती गांव बेहड़-भटेड़ में चढ़ाई पर ईंटों से लदा एक टिप्पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने आंगनबाड़ी केंद्र में जा घुसा। हादसे में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका मलबे के नीचे दब गईं।
विज्ञापन

2 of 8
मलबे में फंसी दोनों महिलाओं की चीखो पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों ने टिप्पर की टक्कर से गिरी आंगनबाड़ी केंद्र की दीवार के मलबे में फंसी दोनों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बाहर निकाला।
विज्ञापन

3 of 8
गनीमत यह रही कि उस समय आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चे दूसरी तरफ बरामदे में बैठे थे। आंगनबाड़ी केंद्र की दीवार गिरने से कार्यकर्ता रेखा (37) और सहायिका बिमला  (55) को चोटें आई हैं। लोगों ने बिना देर किए मलबा हटाकर दोनों महिलाओं को सकुशल मलबे से बाहर निकाला। घायल दोनों महिलाओं को 108 एंबुलेंस में सिविल अस्पताल चिंतपूर्णी पहुंचाया गया।

4 of 8
टिप्पर के पीछे एक कार भी चल रही थी जो बाल-बाल बची। कार चालक अजय कुमार ने बताया कि अगर वह जल्दी से कार पीछे न करता तो वह भी टिप्पर की चपेट में आ सकता था। बताया जा रहा है कि टिप्पर दौलतपुर से ईंटें लेकर जोड़बड़ की ओर जा रहा था।
विज्ञापन

5 of 8
बेहड़ भटेड़ स्कूल के पास चढ़ाई में अनियंत्रित होकर आंगनबाड़ी केंद्र में घुस गया। आंगनबाड़ी केंद्र की दीवार गिरने से दो कार्यकर्ता मलबे के नीचे दब गईं। हादसे के बाद टिप्पर चालक मौके से गायब था।
विज्ञापन

6 of 8
उधर, डीएसपी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

7 of 8
पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

8 of 8
चालक को पकड़ने के लिए इसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें