फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, ऐसी शादी जो देशभर में बटोर रही है सुर्खियां, वायरल हो रही हैं तस्वीरें

Sat, 20 May 2017 11:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 5
यकीन मानिए, आपने भी पहले कभी ऐसी शादी और दूल्हा-दूल्हन नहीं देखें होंगे। इस जोड़ी को जिसने भी देखा, सबने कहा कि रब ने बना दी जोड़ी। अब देश भर में इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। आइए हम आपको बताते हैं पूरी कहानी- 
विज्ञापन

2 of 5
कहते हैं कि जिसकी किस्मत में जो होता है वो उसे जरूर मिलता है। ऐसा ही कुछ हुआ हिमाचल की ऊना निवासी शैलजा के साथ। एक छोटे से गांव में रहने वाली शैलजा की शादी देश भर में ऐसे चर्चा में आ जाएगी, ये किसी ने नहीं सोचा था।
विज्ञापन

3 of 5
दरअसल शैलजा की हाइट महज 2.5 फीट है। कुछ महीने पहले ही शादी तय हुई। दूल्हा होशियारपुर का रहने वाला ‌था। 34 साल के राजेश की लंबाई भी 2.5 फीट थी। बताया जाता है कि राजेश के रिश्तेदारों ने उनके लिए ये लड़की देखी थी। हाल ही में दोनों की शादी तय हुई।

4 of 5
पूरे रीति रिवाजों के साथ राजेश बारात लेकर आया था। वहीं, शैलजा बेहद खुश थी कि उसकी शादी हो रही थी। यही नहीं, उसे ऐसा दूल्हा मिला था जो उसकी सारी परेशानियों को अच्छी तरह समझ सकता था। शादी के दिन दूर दूर से लोग इनके शादी समारोह में पहुंचे। लोगों को इस शादी में इतनी दिलचस्पी थी कि इनके साथ कई फोटो भी खिंचवा लिए। देखते ही देखते ये शादी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कहा जा रहा है कि अब दोनों को देश के सबसे छोटे दूल्हा दूल्हन का खिताब मिल चुका है। दोनों की ऊंचाई कुल मिलाकर 5 फीट है। ये देश के सबसे छोटे दूल्हा दुल्हन बताए जा रहे हैं। दूल्हा राजेश शादी से खुश है। वहीं दुल्हन शैलजा भी राजेश जैसे जीवनसाथी को पाकर खुश है।

सभी फोटो सोशल मीडिया से
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें