फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tourists Shimla: गर्मी से राहत पाने के लिए शिमला में उमड़े सैलानी, शहर के अधिकतर होटल 14 जून तक एडवांस बुक

Sat, 04 Jun 2022 08:45 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
1 of 6
शिमला में उमड़े सैलानी। - फोटो : अमर उजाला
समर टूरिस्ट सीजन ने हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रफ्तार पकड़ ली है। 14 जून तक के लिए शहर के अधिकतर होटल बुक हो गए हैं। पर्यटन कारोबार में तेजी से शहर के पर्यटन कारोबारी उत्साहित हैं। राजधानी शिमला के अलावा आसपास के पर्यटन स्थल भी सैलानियों से गुलजार हो गए हैं। मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए सैलानी शिमला का रुख कर रहे हैं। इन दिनों मैदानी इलाकों के स्कूलों में छुट्टियों चल रही हैं जिस कारण सैलानियों की आवाजाही बढ़ी है।

शहर के साथ लगते ग्रामीण इलाकों के होम स्टे भी एडवांस बुक हो गए हैं। कुफरी, चायल, नारकंडा, मशोबरा और नालदेहरा में भी सैलानियों की आवाजाही बढ़ी है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के अलावा अन्य राज्यों से पर्यटक शिमला पहुंच रहे हैं। शनिवार को शिमला में सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ी। दोपहर दो बजे ही लिफ्ट पार्किंग, मैट्रोपोल पार्किंग और ट्रिपल एच पार्किंग पैक हो गई।
विज्ञापन

2 of 6
शिमला में उमड़े सैलानी। - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद सैलानियों ने सड़क किनारे वाहन खड़े कर दिए। पर्यटन विकास निगम की मालरोड लिफ्ट के बाहर पूरा दिन सैलानियों की भीड़ लगी रही। दोपहर बाद रिज मैदान, मालरोड, स्कैंडल प्वाइंट, सीटीओ चौक, शेरे पंजाब और खेल परिसर के बाहर सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ी। लक्कड़ बाजार और लोअर बाजार में भी सैलानियों ने खरीददारी का आनंद लिया। 
विज्ञापन

3 of 6
लिफ्ट पार्किंग फुल। - फोटो : संवाद
 ट्रेवल एजेंट्स एसोसिएशन शिमला के अध्यक्ष नवीन पॉल ने बताया कि 14 जून तक के लिए शहर के सभी बड़े होटल एडवांस बुक हैं। 14 जून के बाद के लिए भी कमरों की एडवांस बुकिंग हो रही है। होटलों के अलावा होम स्टे भी बुक चल रहे हैं।

4 of 6
शिमला रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला
कालका से शिमला आने वाली सभी ट्रेनें पैक
पर्यटन सीजन के रफ्तार पकड़ने के बाद शिमला आने वाली सभी ट्रेनें पैक हो गई हैं और वेटिंग बढ़कर 30 से 40 तक पहुंच गई है। रेल मोटर कार और शिवालिक एक्सप्रेस की बुकिंग में तेजी चल रही है। दिल्ली से शिमला आने वाली लग्जरी वोल्वो में भी सीटें नहीं मिल पा रहीं। शिमला आने वाली टूरिस्ट वोल्वो की आमद में भी इन दिनों भारी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

5 of 6
शिमला में सैलानी। - फोटो : अमर उजाला
शिमला से कच्ची घाटी तक जाम
शिमला से कच्ची घाटी तक शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे वाहनों की लंबी कतार लग गई। भारी संख्या में पर्यटक वाहनों की आवाजाही के कारण जाम की समस्या पेश आई। शिमला की ओर आने वाले वाहन देर शाम तक जाम में फंसे रहे। ओल्ड बस स्टैंड से लिफ्ट और लिफ्ट से बैम्लोई की ओर भी पूरे दिन बार-बार जाम लगता रहा। सड़क किनारे अवैध पार्किंग के कारण जाम की समस्या पेश आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कालका-शिमला हाईवे पर लगा जाम। - फोटो : संवाद
वीकेंड पर चायल-कसौली के होटल पैक
वहीं, वीकेंड पर होटल और पर्यटन कारोबार को पंख लग गए हैं। पिछले वीकेंड के मुकाबले इस बार जिले के पर्यटक स्थलों में सैलानियों की काफी आवाजाही देखी गई है। कसौली, चायल, बड़ोग के सभी होटल पैक हैं। चायल में कमरे नहीं मिलने से कई पर्यटकों ने कंडाघाट, शिमला का रुख किया। चायल होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा ने कहा कि पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से कारोबारियों ने राहत की सांस ली है। चायल के होटल ऑनलाइन ही एडवांस में बुक हो गए थे। इसके बाद इन पर्यटकों ने शिमला और कंडाघाट के होटलों में बुकिंग करवाई। वहीं कसौली होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार सिंगला ने बताया कि होटल दो दिन के लिए पैक हो गए हैं। पर्यटकों की संख्या बढ़ने से अब होटल कारोबारियों को राहत मिली है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें