फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली-शिमला में बर्फबारी होती देख झूम उठे सैलानी, जमकर की मस्ती, देखें तस्वीरें

Mon, 06 Jan 2020 09:03 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 9
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल में ताजा बर्फबारी से सैलानियों के चेहरे खिल उठे हैं।  मनाली और शिमला में बर्फबारी होती देख सैलानी झूम उठे। सैलानियों के बर्फबारी के बीच जमकर मस्ती की। बर्फबारी का आनंद उठाने के लिए कुफरी में भारी संख्या में सैलानियों की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

2 of 9
- फोटो : अमर उजाला
सैलानियों ने बर्फबारी का जमकर आनंद लिया। जींद हरियाणा से आए पर्यटक दंपति मुकेश कुमार और निशा ने बताया कि वह नए साल का जश्न मनाने शिमला आए थे बर्फ देखकर बेहद खुश हैं। दिल्ली से आए अभिषेक गुप्ता ने बताया कि बर्फ में मस्ती का जो आनंद है वो कहीं और नहीं।
विज्ञापन

3 of 9
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी शिमला में सुबह हल्की बर्फबारी हुई जिसके बाद माल रोड और रिज पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी। शाम करीब सात बजे शहर के अधिकतर भागों में बर्फबारी शुरू हुई। 

4 of 9
- फोटो : अमर उजाला
डीसी शिमला अमित कश्यप ने बताया कि बर्फबारी के बाद बंद हुई सड़कों को खोलने का काम युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया है। मौसम विभाग की ओर से बर्फबारी के पूर्वानुमान के बाद जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर लोगों और सैलानियों को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में न जाने की हिदायत दी है। 
विज्ञापन

5 of 9
- फोटो : अमर उजाला
 पर्यटकों को बर्फबारी वाले क्षेत्रों में गाड़ी सावधानी से चलाने को कहा है। किसी भी आपात स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन सेल के हेल्पलाइन नंबर 1077 व दूरभाष नम्बर 0177-2800880, 2800881, 2800882 या 2800883 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन

6 of 9
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, पर्यटन नगरी मनाली के सैर सपाटे के लिए पहुंच रहे सैलानी डबल मजा ले रहे हैं। सैलानी सुबह के दौरान प्रसिद्ध स्नो प्वाइंट सोलंगनाला में बर्फ के बीच मस्ती कर रहे, वहीं दोपहर बाद मनाली के माल रोड पर विंटर कार्निवाल में हिमाचली और देश की संस्कृति से रूबरू हो रहे हैं। विंटर कार्निवाल से मनाली के पर्यटन कारोबारी गदगद हैं। 
विज्ञापन

7 of 9
- फोटो : अमर उजाला
मनाली के सैर सपाटे को पहुंचे रहे पर्यटक सुबह के समय सोलंगनाला का रुख कर ताजा बर्फबारी का आनंद उठा रहे हैं। दो दिनों से सोलंगनाला में रुक-रुक बर्फबारी का दौर चल रहा है। यहां पर सोमवार को भी सुबह से रुक-रुक कर हो रही बर्फबारी का सैलानियों ने खूब लुत्फ उठाया। 

8 of 9
- फोटो : अमर उजाला
पर्यटक सोलंगनाला में स्नो स्कूटर की सवारी के साथ घुड़सवारी, स्कीइंग और याक की सवारी के साथ सेल्फी का आनंद ले रहे हैं। हालांकि सोलंगनाला में बर्फ देखने जाने वाले पर्यटकों को जाम से जूझना पड़ रहा है। विंटर कार्निवाल के दौरान सैलानियों को जाम के कारण घंटों तक फंसना पड़ा। ऐसे में सोलंगनाला में सोमवार को कई सैलानियों को पलचान से बर्फबारी और बारिश से बढ़ी ठिठुरन में जाम से जूझना पड़ा। सड़क के दोनों तरफ बेतरतीब वाहन खड़े करने से जाम लगा रहा।
विज्ञापन

9 of 9
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मंगलवार के लिए भी आठ जिलों में बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें किन्नौर, सिरमौर, सोलन, शिमला, कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना जिले शामिल हैं। नौ जनवरी से मैदानी इलाकों में मौसम खुल सकता है जबकि मध्यम और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 10 को धूप खिलेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें