फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: बर्फबारी से 300 वाहनों समेत फंसे डेढ़ हजार पर्यटक, राज्य में 75 सड़कें बंद

Mon, 06 Jan 2020 08:28 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/मनाली (कुल्लू)
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : अमर उजाला
पर्यटन नगरी मनाली में ताजा बर्फबारी से 300 वाहनों समेत डेढ़ हजार पर्यटक फंस गए हैं। मनाली से सोलंगनाला के बीच फंसे इन पर्यटकों को निकालने के लिए प्रशासन कसरत कर रहा है। सोमवार को हिमाचल भर में बारिश और बर्फबारी से चार नेशनल हाईवे समेत 75 छोटी-बड़ी सड़कें यातायात के लिए ठप हो गई हैं। 
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : अमर उजाला
कई दुर्गम इलाकों में बिजली-पानी गुल है। लोगों की जिंदगी घर से बाहर तक जम गई है। सोमवार दोपहर बाद किन्नौर, लाहौल और कुल्लू घाटी में बर्फबारी का दौर शुरू हुआ। राजधानी शिमला में सुबह हल्की बर्फबारी हुई जिसके बाद माल रोड और रिज पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : अमर उजाला
शाम करीब सात बजे शहर के अधिकतर भागों में बर्फबारी शुरू हुई। राजधानी से सटे पर्यटन स्थल कुफरी में तीन से चार इंच हिमपात हुआ। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री लुढ़का है। प्रदेश में प्रचंड शीतलहर चल रही है। पांच क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान माइनस में चल रहा है।  

4 of 8
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मंगलवार के लिए भी आठ जिलों में बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें किन्नौर, सिरमौर, सोलन, शिमला, कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना जिले शामिल हैं। 9 जनवरी से मैदानी इलाकों में मौसम खुल सकता है जबकि मध्यम और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 10 को धूप खिलेगी। 
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : अमर उजाला
ये हाईवे बंद
मनाली-लेह 
शिमला-रामपुर
कुल्लू-जलोड़ीजोत-आनी
हिंदुस्तान-तिब्बत मार्ग
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : अमर उजाला
ताजा बर्फबारी (सेंटीमीटर में)
रोहतांग     30 
केलांग     10
दारचा     15
तिंदी        10
तिंगरेट     15 
कोकसर     18 
मनाली        03
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : अमर उजाला
न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
केलांग     -9.0
कल्पा     -2.2
मनाली -0.4
डलहौजी -0.3 
कुफरी -3.2
शिमला     0.8
धर्मशाला     3.8
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : अमर उजाला
300 वाहनों में हजारों पर्यटक घंटों ठिठुरते रहे 
वहीं, प्रसिद्ध स्नो प्वाइंट सोलंगनाला के सैर सपाटे पर गए सैकड़ों सैलानी फंस गए। सोमवार शाम करीब चार बजे से मनाली में बर्फबारी का दौर शुरू होने से 300 पर्यटक वाहन घंटों तक फंसे रहे। बताया जा रहा है कि इस दौरान जाम भी लगा रहा। जिससे सैलानियों की परेशानी और बढ़ गई। मनाली और सोलंगनाला के बीच फंसे पर्यटकों को बर्फबारी से पड़ी कड़ाके की ठंड में भी ठिठुरना पड़ा। विंटर कार्निवाल को मनाली के सैर सपाटे पर आए पर्यटकों ने बर्फ  का जमकर आनंद लिया। हालांकि मनाली में शाम के समय बर्फबारी शुरू हुई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें