प्रदेश के सभी क्षेत्रों में शनिवार को मौसम साफ रहा। 16 मार्च तक प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 30.9, बिलासपुर में 29.0, हमीरपुर में 28.2, सुंदरनगर में 27.9, सोलन में 27.8, भुंतर में 27.4, कांगड़ा में 27.2, धर्मशाला में 27.0, चंबा-नाहन में 26.8, शिमला में 21.3, कल्पा में 17.1, कुफरी में 15.5, डलहौजी में 14.6 और केलांग में 6.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।