फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंट की छोटी सी दुनिया: 13 हजार फीट की ऊंचाई पर बर्फीली वादियां करा देती हैं स्वर्ग का अहसास

Sat, 24 Jul 2021 02:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, पांगी (चंबा)
विज्ञापन
1 of 5
चंबा: सुराल भटोरी - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी में 13 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित सुराल भटोरी गर्मियों में पर्यटकों से गुलजार है। देश-विदेश के सैलानी बर्फ से लदे पहाड़ों का लुत्फ लेने के लिए सुराल भटोरी पहुंच रहे हैं। पर्यटकों के रहने के लिए सुराल भटोरी में स्थानीय गाइड ने टेंट की व्यवस्था की है। सुराल भटोरी तक पहुंचने के लिए भले ही पर्यटकों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है लेकिन, जब पर्यटक भटोरी पहुंचते हैं तो वहां की प्राकृतिक सुंदरता को देख उनकी सारी थकावट दूर हो जाती है। पर्यटक दो से तीन दिन तक यहां रुकने को मजबूर हो जाते हैं। पर्यटकों के मनोरंजन के लिए यहां कई रमणीक स्थल हैं। वहीं, भटोरी से कुछ दूर पहाड़ में एक झील बनी है, जिसे देख पर्यटक काफी आनंदित हो उठते हैं। इसके अलावा भटोरी के चारों तरफ बर्फ से लदे पहाड़ प्राकृतिक सुंदरता को चार चांद लगा देते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
सुराल भटोरी पहुंचने पर पर्यटकों को हरा-भरा मैदान दिखाई देता है, जहां चारों तरफ सिर्फ पर्यटकों को हरियाली ही दिखाई देती है। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
हरे-भरे मैदान के पास पहाड़ों में बहता हुआ पानी दिखाई देता है। यहां कई बार पर्यटकों को विभिन्न वन्य जीवों के दर्शन भी होते हैं।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इन दिनों जहां गर्मी अपना तांडव दिखा रही है, वहीं सुराल भटोरी में पर्यटकों को गर्मी के इस मौसम में भी ठंडक का एहसास होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पांगी-भरमौर के विधायक जिया लाल कपूर ने बताया कि सुराल को पर्यटकों की सुविधा के लिए सड़क से जोड़ा जा चुका है। पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए वहां अन्य सुविधाएं भी जल्द शुरू करवाई जाएंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें