फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाइट क्रिसमस की उम्मीद में मनाली में हो रही एडवांस बुकिंग, आप भी जल्दी कर लें

Sun, 16 Dec 2018 05:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
विज्ञापन
1 of 5
व्हाइट क्रिसमस मनाने की उम्मीद में सैलानियों ने पर्यटन नगरी मनाली में एडवांस बुकिंग कराना शुरू कर दिया है। दो सप्ताह पहले ही मनाली के 50 फीसदी होटल क्रिसमस से लेकर न्यू ईयर तक बुक हो गए हैं। ज्यादातर बुकिंग ऑनलाइन हो रही है। इन दिनों मनाली के मढ़ी और ऊपरी इलाकों खासकर रोहतांग दर्रा बर्फ से लकदक है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मौसम के बदलते रुख को देखते हुए होटलों में धड़ाधड़ कमरे बुक हो रहे हैं। क्रिसमस के लिए होटल भी सजने शुरू हो गए हैं। देश की राजधानी दिल्ली के अलावा पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान और गुजरात के पर्यटकों ने मनाली आने में दिलचस्पी दिखाई है।

होटलियर विवेक कपूर, सतीश चौहान, मेहर चंद, बलदेव राज, चमन लाल, मोहर सिंह तथा प्रदीप चंद का कहना है कि क्रिसमस के लिए मनाली के 50 फीसदी होटल बुक हैं। सैलानी मौसम को देखते हुए बुकिंग करा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
आने वाले दिनों में मनाली, रोहतांग पास और सोलंगनाला में बर्फबारी के आसार हैं। इस दौरान हनीमून कपल के भी मनाली आने से पर्यटन कारोबार गति पड़ेगा। सितंबर में ब्यास नदी में आई बाढ़ से हाईवे बंद होने से पर्यटन कारोबार प्रभावित हुआ है। 

4 of 5
अब न्यू ईयर पर सैलानियों का बूम आने की उम्मीद है। मनाली होटलियर एसोसिएशन के प्रधान अनूप राम ठाकुर ने बताया कि दिसंबर के पहले सप्ताह से मनाली में सैलानियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। जिला पर्यटन अधिकारी भाग चंद नेगी ने बताया कि अकसर व्हाइट क्रिसमस मनाने के लिए सैलानी मनाली का रुख करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिमला सैलानियों की पहली पसंद है। धर्मशाला और डलहौजी में भी क्रिसमस पर हजारों सैलानी पहुंचते हैं। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए कई प्रतियोगिताएं भी होती हैं। प्रदेश के पर्यटन स्थलों में न्यू ईयर क्वीन भी चुनी जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें