फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्साइज इंस्पेक्टर, इलेक्शन कानूनगो के पदों पर भर्ती, करें आवेदन

Sun, 16 Dec 2018 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर अरविंद ठाकुर, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 6
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने एलाइड सर्विसेस-2018 के पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। कुल 20 पदों के लिए भर्ती की जा रही है। एक्साइज इंस्पेक्टर के 10 पद, इंस्पेक्टर ऑडिट कोऑपरेटिव सोसायटी के 4 पद और इलेक्शन कानूनगो के 6 पद भरे जाएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
सभी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन की अंतिम तारीख 2 जनवरी है। इन पदों के लिए आयुसीमा 18 से 45 वर्ष रखी गई है। सभी पदों के लिए ग्रेजुएशन अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता है।
विज्ञापन

3 of 6
सामान्य वर्ग के आवेदकों को 400 रुपये फीस अदा करनी होगी। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को 100 रुपये अदा करनी होगी। इन पदों के लिए पहले स्क्रीनिंग परीक्षा होगी। इसमें नेगेटिव मार्किंग होगी।

4 of 6
स्क्रीनिंग परीक्षा पास करने के लिए आवेदक मुख्य परीक्षा देंगे। मुख्य परीक्षा में अंग्रेजी, हिंदी और सामान्य ज्ञान के तीन पेपर होंगे। मुख्य परीक्षा पास करने वाले आवेदकों को 15 अंकों की मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन

5 of 6
साढ़े तीन माह बीते, मुख्य परीक्षा का नहीं निकला रिजल्ट- प्रदेश लोक सेवा आयोग एलाइड सर्विसेस-2017 के पदों के लिए ली गई मुख्य परीक्षा का परिणाम अभी तक नहीं निकाल पाया है। 27 से 29 अगस्त तक मुख्य परीक्षा हुई थी। इसमें हजारों आवेदक बैठे थे। साढ़े तीन माह बीत चुके हैं, लेकिन अब तक रिजल्ट घोषित नहीं किया गया है। हजारों आवेदक रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हिमाचल प्रदेश लोकसेवा आयोग ने ज्यूडिशियल सर्विसेस-2018 के तहत सिविल जज के चार पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। दो पद सामान्य वर्ग, एक पद ओबीसी और एक पद एसटी के लिए आरक्षित है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 5 जनवरी निर्धारित की गई है। आवेदक की आयु 22 से 35 साल होनी चाहिए। सामान्य वर्ग के आवेदकों को 400 रुपये फीस अदा करनी होगी। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को 100 रुपये अदा करनी होगी। शैक्षणिक योग्यता एलएलबी के साथ बार काउंसिल ऑफ इंडिया से संबद्ध होना चाहिए। स्क्रीनिंग परीक्षा 3 मार्च, 2019 को शिमला, मंडी और धर्मशाला में ली जाएगी, जबकि 15 मार्च को स्क्रीनिंग परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें