फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू दशहरा: 'खास संदेश' लिए एक साथ नाचे हजारों लोग, तस्वीरें

Sun, 16 Oct 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में शनिवार को अनोखा नजारा देखने को मिला। रथ मैदान में पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर साढ़े तीन हजार महिलाओं व पुरुषों ने एक साथ नाटी डालकर स्वच्छता का संदेश दिया।
विज्ञापन

2 of 7
इस प्राइड ऑफ कुल्लू नाटी में युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक ने हिस्सा लिया। दोपहर 12:00 बजे शुरू हुई नाटी सवा घंटा चली। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल भी खुद को नाचने से नहीं रोक सके।
विज्ञापन

3 of 7
नाटी से पहले सभी प्रतिभागियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। खासकर हाथों की सफाई की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान ‘बेटी है अनमोल’ और ‘बेटी बचाओ’ का संदेश भी दिया गया।

4 of 7
12:00 बजे दोपहर शुरू हुई नाटी सवा घंटा तक चली
विज्ञापन

5 of 7
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज प्राइड ऑफ कुल्लू नाटी के तीसरे साल दशहरा उत्सव में स्वच्छता पर आयोजित नाटी में स्थानीय विधायक एवं भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह नदारद रहे।
विज्ञापन

6 of 7
हालांकि, इससे पहले दो बार आयोजित प्राइड ऑफ कुल्लू नाटी की अगुवाई खुद महेश्वर सिंह ने की थी। महेश्वर सिंह कुल्लवी नाटी के शौकीन हैं। उनकी नाटी अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की जलेब में आकर्षण का केंद्र रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
देखें देव मिलन का अद्भुत नजारा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें