चमकेगी 6 राशियों की किस्मत- गुरमीत बेदी ने बताया कि सूर्य व मंगल के राशि परिवर्तन से छह राशियों मिथुन, सिंह, तुला, धनु, कुंभ और मीन राशि वालों की किस्मत खुलने वाली है और दोनों ग्रहों का गोचर इनके लिए बहुत शानदार रहने वाला है। इन राशि वालों का आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत होगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलेगी। समाज में रुतबा बढ़ेगा। कोई महत्वपूर्ण दायित्व भी मिलेगा, जिसे पूरा करने पर प्रभाव में वृद्धि होगी। किसी नए प्रोजेक्ट में भी निवेश कर सकते हैं। शत्रु परास्त होंगे। कोई मनोकामना पूरी हो सकती है।