जिला मुख्यालय कुल्लू के मोहल नेचर पार्क में पहली बार इस बार से एक जनवरी की शाम को ब्यास की महाआरती होगी। करीब पांच बजे होने वाली महाआरती में 121 पंडित, 200 से अधिक बजंतरी, देवी-देवताओं के कारदारों समेत घाटी के हजारों लोग भाग लेंगे। घाटी में पर्यटन, शांति व पर्यावरण संरक्षण को लेकर ब्यास महाआरती का आयोजन हर साल होगा।