फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: देवभूमि में सीजन की पहली बर्फबारी, चांदी से गुलजार हुए पहाड़

Sat, 18 Nov 2017 04:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 9
हिमाचल प्रदेश में  सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। देवभूमि के पहाड़ चांदी से गुलजार हो गए हैं। प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों केलांग और किन्नौर सहित मंडी के जंजैहली में शुक्रवार को सीजन की पहली बर्फबारी हुई। बर्फबारी होने से प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गए हैं।
विज्ञापन

2 of 9
राजधानी शिमला में दोपहर के समय हल्की बूंदाबांदी भी हुई। शहर में दिन भर बादल छाए रहने से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। शनिवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं।
विज्ञापन

3 of 9
किन्नौर जिले में शुक्रवार सुबह से मौसम खराब होने से समूचा किन्नौर ठंड की चपेट में है। मौसम खराब होने से जिले की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई।

4 of 9
रामपुर और आनी में भी दिन भर मौसम खराब रहा। मंडी जिला की जंजैहली घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी रिकार्ड की गई।
विज्ञापन

5 of 9
शुक्रवार दोपहर को शिकारी देवी की पहाड़ियों पर बर्फ के फाहे गिरे और इसकी परत जम गई।
विज्ञापन

6 of 9
मंडी शहर में सुबह के समय धुंध छाई रही। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में 19 नवंबर तक मौसम खराब रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

7 of 9
20 से 22 नवंबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार है। 23 नवंबर को दोबारा प्रदेश में बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है।

8 of 9
शुक्रवार को शिमला में अधिकतम तापमान 14.5, सोलन में 17.6, ऊना में 23.0, धर्मशाला में 17.4, नाहन में 19.8 और कांगड़ा में 22.8 सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

9 of 9
हमीरपुर में 20.6, बिलासपुर में 19.7, सुंदरनगर में 17.5, भुंतर में 18.5, कल्पा में 6.8 और चंबा में 22.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें