हिल्स क्वीन शिमला में क्रिसमस के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। एचपीटीडीसी ने सैलानियों को रुझाने के लिए होटलों में खास इंतजाम किए हैं। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने क्रिसमस की तैयारियों के लिए स्पेशल पैकेज जारी किए हैं। निगम की ओर से मेहमानों के लिए शिमला के प्रतिष्ठित हॉली डे होम और पीटरहॉफ में तीन से नौ हजार रुपये के विशेष पैकेज दिए जा रहे हैं। इन होटलों में सैलानियों के लिए स्पेशल पैकेज के साथ डीजे नाइट और विशेष प्रतियोगिता भी करवाने का इंतजाम रखा गया है।
विज्ञापन
2 of 5
इसके अलावा पैकेज में ही खाने-पीने की व्यवस्था भी होगी। वहीं, क्रिसमस के दिन पैकेज के अलावा कमरों की बुकिंग पर किसी भी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी। एचपीटीडीसी के महाप्रबंधक विजय शर्मा ने बताया निगम के होटलों में क्रिसमस के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। एडवांस बुकिंग पर मेहमानों को विशेष पैकेज दिए जा रहे हैं। इधर, शहर के पर्यटन कारोबारियों को क्रिसमस पर शहर में सैलानियों के उमड़ने की काफी उम्मीद है।
विज्ञापन
3 of 5
ट्रिपल एच में चार से आठ हजार रुपये के पैकेज- शहर के प्रतिष्ठित होटल ट्रिपल एच में क्रिसमस के लिए मेहमानों को 4600 रुपये से लेकर 8380 रुपये के पैकेज मुहैया करवा रहे है। जिसमें क्रिसमस नाइट पार्टी में शामिल होने के लिए मेहमानों को अलग से पैसे देने होंगे।
4 of 5
पीटरहॉफ में साढ़े तीन से नौ हजार रुपये के पैकेज- एचपीटीडीसी के पीटरहॉफ होटल में मेहमानों को साढ़े तीन हजार से नौ हजार रुपये तक के अलग-अलग पैकेज दिए जा रहे है। इन पैकेजों में मेहमानों को खाने पीने की भी व्यवस्था की जाएगी।
ट्रिपल एच में होगा ‘डाइन एंड डांस- क्रिसमस डे के दिन होटल हॉली डे होम में मेहमानों के लिए ‘डाइन एंड डांस’ कंपीटीशन होगा। प्रतियोगिताओं में मेहमानों को सर प्राइज गिफ्ट और विजेताओं को पुरस्कार दिए जाएंगे। होटल में खाने पीने से लेकर डीजे नाइट का खास इंतजाम कर रखा है।