फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू में खूनी संघर्ष, दराट-रॉड से हुए हमले में 18 छात्र घायल, तस्वीरें

Sun, 02 Oct 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 13
- फोटो : अमर उजाला
नैक की टीम के दौरे से ठीक पहले हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शनिवार रात को टैगोर चौक पर दो छात्र संगठनों में खूनी संघर्ष हुआ। इसमें 18 छात्र घायल हो गए हैं। इन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दराट और रॉड से लैस छात्र एक दूसरे पर टूट पड़े। इसमें किसी की टांगें टूट गई तो किसी के सिर फोड़ दिए गए।
विज्ञापन

2 of 13
आरोप है कि रात करीब साढ़े नौ बजे एसएफआई कार्यकर्ताओं ने एबीवीपी से जुड़े छात्रों पर खुखरी, दराट और रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। इसमें एबीवीपी के 13 कार्यकर्ता घायल हुए हैं। इन्हें आईजीएमसी शिमला लाया गया। इनमें दो की हालत गंभीर है। थाना बालूगंज पुलिस ने एसएफआई कार्यकर्ताओं के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

3 of 13
उधर, एसएफआई का आरोप है कि रविवार को एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला किया। इसमें पांच लोग चोटिल हुए हैं। एक का डीडीयू अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

4 of 13
कैंपस में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। देर शाम तक पुलिस ने एसएफआई के छह कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन

5 of 13
एबीवीपी का आरोप है कि रात साढ़े नौ बजे एसएफआई से जुड़े ट्राइबल एसोसिएशन के कुछ सदस्य अन्य दर्जनों एसएफआई कार्यकर्ताओं के साथ आए और तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद हमलावरों ने सभी छात्रावासों को खंगाला।
विज्ञापन

6 of 13
आरोप है कि एबीवीपी कार्यकर्ता का सामान कमरे से निकाला और बाहर आकर उसमें आग लगा दी। छात्र हास्टल छोड़ कर जान बचा कर भागे और जंगलों में शरण ली। पुलिस को घटना की सूचना करीब पौने दस बजे दे दी गई थी लेकिन पुलिस रात ग्यारह बजे तक नहीं पहुंची। रात करीब ग्यारह बजे कैंपस की लाइट काट दी गई। जब पुलिस पहुंची आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
विज्ञापन

7 of 13
हमले में घायल सभी छात्रों को उपचार के लिए ले जाया गया। आईजीएमसी में करीब तेरह छात्रों का उपचार किया गया। इनमें से आठ को अस्पताल में दाखिल किया गया।

8 of 13
उधर, रविवार सुबह एबीवीपी के कार्यकर्ताओं पर आरोप है कि उन्होंने सुबह करीब आठ बजे समरहिल चौक पर एसएफआई के बैनरों को आग के हवाले किया।

9 of 13
पुलिस की मौजदूगी में करीब दोपहर करीब एक बजे विवि परिसर से एक कार समरहिल चौक की तरफ आई। इसमें एसएफआई के कार्यकर्ता बैठे थे। आरोप है कि एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें कार से बाहर घसीटा और हमला कर दिया।

10 of 13
पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दोनों गुटों को अलग किया। देर शाम तक कई बार एसएफआई और एबीवीपी के कार्यकर्ताओं का आमना सामना हुआ लेकिन विवि को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है लिहाजा टकराव को टाल दिया गया है।

11 of 13
हमले में एबीवीपी कार्यकर्ता पंकज शर्मा, अक्षय, रमेश बिष्ट, फकीर चंद, परांजल जोशी, विशाल वर्मा, राहुल सूद, दीपक और आशीष का आईजीएमसी में उपचार चल रहा है। इनमें पंकज और रमेश बिष्ट की हालत गंभीर है।

12 of 13
वहीं, एसएफआई कार्यकर्ता विजय कुमार, शक्ति सिंह, पान सिंह, अनिल कुमार और श्याम को चोटें आई हैं। इनमें से विजय कुमार का डीडीयू अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

13 of 13
उधर, एसपी शिमला डी डब्ल्यू नेगी ने कहा कि एसएफआई कार्यकर्ताओं के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है । एसएफआई की शिकायत पर भी क्रास एफआईआर की गई है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें