फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में भरे जाएंगे इन शिक्षकों के सैकड़ों पद, इस दिन से होगी काउंसलिंग

Thu, 28 Feb 2019 11:27 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 7
प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने टीजीटी के बैच वाइज 381 नए पद भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। टीजीटी आर्ट्स के 197, टीजीटी नॉन मेडिकल के 132 पद और टीजीटी मेडिकल के 52 पद काउंसलिंग के माध्यम से भरे जाएंगे। 15 से 31 मार्च तक पद भरने के लिए काउंसलिंग होगी। 
विज्ञापन

2 of 7
टेट क्वालिफाई करने वाले ही भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पात्र होंगे। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के लिए जिला स्तर पर तीन सदस्यीय कमेटियां गठित कर दी हैं। 15 अंकों के आधार पर काउंसलिंग की जाएगी।
विज्ञापन

3 of 7
बीते साल नवंबर महीने में हुई कैबिनेट बैठक  में टीजीटी के 835 नए पद भरने को मंजूरी दी गई थी। इसी कड़ी में निदेशालय ने 381 पद बैच वाइज भरने की प्रक्रिया शुरू की है। शेष पद सीधी भर्ती से भरने के लिए कर्मचारी चयन आयोग को मामला भेजा गया है। 

4 of 7
 बैच वाइज भर्ती के तहत टीजीटी आर्ट्स में 67 पद, नॉन मेडिकल में 30 पद और मेडिकल में 12 पद सामान्य श्रेणी से भरे जाएंगे। आर्ट्स में ओबीसी कोटे से 32, एससी से 38 और एसटी से 7 पद भरे जाएंगे। नॉन मेडिकल में ओबीसी से 18, एससी से 20, एसटी से 3 और मेडिकल में ओबीसी से 11, एससी से 6 और एसटी से दो पद भरे जाएंगे। 
विज्ञापन

5 of 7
अनुबंध आधार पर होने वाली भर्ती में चयनित होने वाले शिक्षकों को 13900 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। 18 से 45 साल की आयु के लोग भर्ती में शामिल हो सकेंगे। आर्ट्स और मेडिकल में सामान्य वर्ग का साल 2000 का बैच चल रहा है। नॉन मेडिकल में सामान्य वर्ग का 1999 का बैच चल रहा है। 
विज्ञापन

6 of 7
अनुबंध आधार पर होने वाली भर्ती में चयनित होने वाले शिक्षकों को 13900 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। 18 से 45 साल की आयु के लोग भर्ती में शामिल हो सकेंगे। आर्ट्स और मेडिकल में सामान्य वर्ग का साल 2000 का बैच चल रहा है। नॉन मेडिकल में सामान्य वर्ग का 1999 का बैच चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने के लिए जिला स्तर पर तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई हैं। उच्च शिक्षा के जिला उपनिदेशक कमेटी के संयोजक होंगे जबकि साथ लगते स्कूलों से एक प्रिंसिपल और एक हेडमास्टर को कमेटी का सदस्य बनाया जाएगा। चयन कमेटी काउंसलिंग के आधार पर भर्ती प्रक्रिया पूरी कर चयनित के नामों की सूची निदेशालय भेजेगी। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय द्वारा परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें