फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: कोरोना के खिलाफ मोमबत्ती और शंखनाद से दिखी एकजुटता, सीएम ने भी जलाए दीये

Sun, 05 Apr 2020 09:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने के लिए पेश आ रही चुनौतियों के अंधेरे को मात देने के लिए पूरे देश के साथ हिमाचल वासियों ने भी एकजुटता से उम्मीद का उजाला किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर रविवार रात नौ बजे हर घर की बिजली बंद कर दी गई।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पूरे नौ बजकर नौ मिनट तक लोगों ने घरों के बाहर, दरवाजे पर, बालकनियों और खिड़कियों में दीपक, मोमबत्तियां जलाकर और शंखनाद कर कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ने में नई ऊर्जा का संचार किया।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान कई लोगों ने भारत माता की जय के उद्घोष किए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और अन्य मंत्रियों-विधायकों ने भी दीप जलाए। बॉलीवुड क्वीन कंगणा रणौत ने भी मंडी स्थित अपने घर में दीए जलाए।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आग्रह पर सिर्फ बल्ब और ट्यूबलाइटें ही बंद कीं, जबकि बिजली के अन्य उपकरणों को चालू रखा, ताकि ग्रिड पर लोड को लेकर कोई दिक्कत न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मंत्रियों, विधायकों, डीसी, एसपी और सभी अफसरों के परिवारों ने भी 9 मिनट तक घरों की लाइटें बंद कर मोमबत्तियां और दीये जलाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें